फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   employees in current death case

करंट से मौत मामले में लापरवाह कर्मचारियों पर मामला दर्ज

Sat, 04 Jul 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
employees in current death case
अनुबंध के कर्मचारी की बिजली का करंट लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर संबंधित लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शनिवार को महेंद्रगढ़ के उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के चचेरे भाई संदीप कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह गांव उन्हानी का रहने वाला है। उसका चाचा का लड़का प्रदीप पिछले छह वर्ष से बिजली बोर्ड कनीना में डीसी रेट पर कार्यरत है। तीन जून 2020 को दोपहर बाद बिजली का काम करते समय करंट लगने से उसके भाई प्रदीप की मौत हो गई। उसका भाई प्रदीप किसी उपभोक्ता की शिकायत पर बिजली निगम के जूनियर से परमिट लेकर फीडर लाइनमैन को देने के बाद बिजली कटवाकर मौके पर गया। वहां जाकर बिजली के पोल पर चढ़कर काम करते समय बिजली का करंट लगने से बुरी तरह जल गया। उसके भाई की मौत बिजली विभाग के जेई व अन्य कर्मचारियों की गलती व लापरवाही के कारण हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप कुमार शादीशुदा था जिसके एक लगभग सवा साल की लड़की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed