फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Emphasis on the need for a balanced diet rich in Vitamin D

Mahendragarh-Narnaul News: विटामिन-डी की संतुलित आहार की आवश्यकता पर दिया जोर

Mon, 27 Apr 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on the need for a balanced diet rich in Vitamin D
फोटो संख्या:53 केवीके में महिलाओं को प्र​शिक्षण देती हकेंवि की टीम। संवाद

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने विटामिन-डी संवर्धन पर आधारित बायोफोर्टिफिकेशन तकनीक खाद्य उत्पादों के विकास विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया। इका उद्देश्य किशोरियों में हाइपरविटामिनोसिस-डी की समस्या का समाधान खोजना है।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने शोध को समाजोपयोगी बनाने के प्रयासों की सराहना की। समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने विटामिन-डी की कमी को वैश्विक जनस्वास्थ्य चुनौती बताते हुए जागरूकता और संतुलित आहार की आवश्यकता पर जोर दिया। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने इस तरह के प्रशिक्षण को महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता कुमारी, प्रो. सुरेंद्र सिंह और शोधार्थियों की टीम ने किया जिसमें 35 आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। डॉ. अनीता कुमारी ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बायोफोर्टिफिकेशन तकनीकों से परिचित कराना और विटामिन-डी युक्त खाद्य उत्पाद बनाने में सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कुकीज, पिन्नी और न्यूट्री-बार्स जैसे मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। विशेषज्ञों ने इसे पोषण सुधार, स्वास्थ्य संवर्धन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed