फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Electricity will be supplied to farmers for doing agricultural work by forming a group

ग्रुप बनाकर किसानों को कृषि कार्य करे लिए सप्लाई की जाएगी बिजली

Tue, 21 Dec 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity will be supplied to farmers for doing agricultural work by forming a group
पावर हाउस से किसानों को मिलने वाली बिजली सप्लाई में हो रही बाधाओं व किसानों के हाहाकार को देखते हुए एसडीओ मुकेश गौड़ व जेई शंकरलाल निजामपुर पावर हाउस पहुंचे। जहां किसानों को मिलने वाले शेड्यूल के बारे में जानकारी ली। साथ ही किसानों के लिए ग्रुप ए व ग्रुप बी के अनुसार शेड्यूल के मुताबिक अलग-अलग शेड्यूल बनाए गए।
विज्ञापन

शेड्यूल ए में रात 9.45 बजे से सुबह 4.45 बजे तक तो दिन में 2 से 3 बजे तक एग्रीकल्चर बिजली सप्लाई सुचारु रूप से जारी रहेगी। जिसमें बामनवास व तलोट फिटर शामिल हैं। वही ग्रुप बी के मुताबिक पवेरा एपी व रामबास फर्स्ट एपी को शामिल किया गया है। जिसमें किसानों को रात 1 बजे से सुबह 8 बजे व दिन में 3 से 5 बजे तक एग्रीकल्चर बिजली सप्लाई सुचारु रूप से दी जाएगी।
विज्ञापन

जेई शंकर लाल ने बताया कि किसानों को जिस प्रकार से यह बिजली सप्लाई दी जा रही है, यह सप्ताह में शेड्यूल के मुताबिक 3 दिन रात में और 3 दिन दिन में सप्लाई दी जाएगी। समस्या को लेकर जेई शंकर लाल ने बताया की बिजली सप्लाई में आ रही बाधाओं को देखते हुए पावर हाउस पहुंचे किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए नया शेड्यूल बनाया गया है। किसानों को समय-समय पर शेड्यूल के मुताबिक बिजली सप्लाई की जाएगी। उन्होंने बताया बिजली सप्लाई में किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। इसके बावजूद भी यदि किसानों को कोई बिजली सप्लाई में समस्या आती है तो वे अपनी समस्या पावर हाउस में दर्ज करवा सकता है। जिस पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र के किसानों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली सप्लाई नहीं मिल रही थी। जिसको लेकर क्षेत्र के किसानों के द्वारा बिजली कर्मचारियों के साथ साथ विभाग के अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करवाया गया मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीओ मुकेश गौड़ व जेई शंकरलाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed