{"_id":"66ad2b1ae03887888e0941d4","slug":"electricity-supply-disrupted-at-many-places-due-to-rain-common-people-worried-narnol-news-c-196-1-nnl1005-114703-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित, आमजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित, आमजन परेशान
Sat, 03 Aug 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 03 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-10नारनौल का पावर हाउस।
नारनौल। सावन माह की पहली बरसात ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत प्रदान की। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुरानी सराय, नई सराय, मोहल्ला प्राणपुरा, रामकरण दास कालोनी, मोहल्ला बावड़ीपुर सहित शहर में कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली निगम के कर्मचारी बिजली को सुचारू रूप से चालू करने के लिए प्रयासरत रहे, लेकिन फॉल्ट ढूंढने और उसको ठीक करने में समय लगने के कारण कई देर बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हो पाई।
मोहल्ला बावड़ीपुर के स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनभर हुई बरसात में भी बिजली आपूर्ति चालू थी, लेकिन शाम 8 बजे के करीब लाइन में फॉल्ट होने के कारण लाइट चली गई। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा बिजली आपूर्ति को फिर से चालू करने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
कुछ घरों में लाइट आ रही कुछ में नहीं
शुक्रवार रात को बिजली फॉल्ट ना सिर्फ मुख्य लाइन में था बल्कि लोगों के घरों में मीटर तक बिजली पहुंचाने वाली केबल में भी फॉल्ट सामने आ रहें थे। शहर में कई जगह बिजली खराब थी, ऐसे में बिजली कर्मचारियों की प्राथमिकता मुख्य लाइन में फॉल्ट को दूर करने की थी। जिस वजह से कुछ लोगों के घरों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू होने के बाद भी लाइट चालू नहीं हो पाई और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
शिकायत अधिक कर्मचारी कम, शिकायत नंबर रहता हैं व्यस्त
लोगों ने बताया कि बिजली संबंधित समस्या के बाबत जिस नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई जाती है। वह अधिकतर समय या तो व्यस्त रहता है या कभी-कभी बंद आता है। शिकायत दर्ज करवाने के कई देर बाद कर्मचारी बिजली ठीक करने आते हैं। बारिश के मौसम में रात के समय सिर्फ एक या दो कर्मचारी कई जगह की बिजली आपूर्ति का रख-रखाव करते हैं। इसलिए बिजली निगम को रात के समय बड़े फीडर पर कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाना चाहिए।
दो दिन से लगातार बारिश होने के कारण लाइन में फॉल्ट की समस्या अधिक थी। इस दौरान कर्मचारियों के लिए कार्य करना मुश्किल भरा रहता है। फिर भी शहर में जहां कहीं भी बिजली आपूर्ति बाधित रही, वहां बिजली कर्मचारी उनको ठीक करने के लिए देर रात तक प्रयासरत रहे। शहर को अलग-अलग फीडर में बांटा हुआ है ताकि कर्मचारी 24 घंटे बिजली संबंधित किसी भी कार्य का निपटान कर सके। लोगों की सुविधा के लिए 8059888209 व टोल फ्री नंबर 1912 उपलब्ध करवाएं हुए हैं। फोन नहीं मिलने पर लोग 8059888209 पर व्हॉटसप एप पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
मोहम्मद अजहरूद्दीन, सिटी एसडीओ बिजली निगम नारनौल।