{"_id":"61e703065284a9091e733d74","slug":"electricity-corporation-employees-demonstrated-against-sdo-narnol-news-rtk6360911162","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ के खिलाफ बिजली निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ के खिलाफ बिजली निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय महेंदगढ़ में धरने पर नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Narnol
सिटी एसडीओ के कर्मचारियों के प्रति तानाशाहीर रवैये का आरोप लगाकर बिजली निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। धरना दे रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एसडीओ ने बिना किसी कारण एक नियमित कर्मचारी को रिलीव कर दिया। कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों द्वारा बातचीत व समाधान नहीं करने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
सब यूनिट सचिव सिकंदर सुरजनवास ने बताया कि वे एसडीओ सतपाल से पहले भी बात कर चुके हैं, परंतु उन पर कोई कार्यवाही नहीं कि गई। उनका कर्मचारियों के प्रति लगातार तानाशाही रवैया बना हुआ है। बिना वजह कर्मचारियों का पत्राचार कर रहे हैं, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। जबकि कर्मचारी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। जब संगठन के पदाधिकारी मिलने गए तो उनके साथ ही अभद्र व्यवहार किया। इसी कड़ी में बिना किसी वजह के एक रेगुलर कर्मचारी को रिलीव कर दिया गया। यूनियन द्वारा बातचीत के लिए समय देने के बाद भी नहीं बुलाया गया। वह अपनी हठधर्मिता पर अड़े रहे। अगर अब कोई बात नहीं होती है और उचित समाधान नहीं होता है तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान निगम व सरकारी कार्य में कोई बाधा आती है तो उनकी पूरी जिम्मेदारी एसडीओ सिटी सतपाल व निगम प्रबंधन की होगी। धरना-प्रदर्शन में सतीश लांबा, जेई जितेंद्र, मनोज एएफएम, जेई राजेंद्र सोनी, सत्यनारायण एसएसए, अमीर सिंह एएफएम, जेई सुनील जागलान, एलडीसी लक्ष्मण, अजय, विजय, एलएम अजीत, नवल, उमेश, नवीन सिरोहा आनावास, दीपक, विरेंद्र जेई, मुकेश भट्टी, एसए योगेंद्र, एलएम दिनेश, सुरेंद्र सिसोठ, कृष्ण व धीरज, विकास, विनय, रविंद्र एसए, बलराम एसए, बिजेंद्र बुचावास सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिस कर्मचारी को रिलीव किया गया है, उसने पिछले दो साल से एक कैनाल रेस्ट हाउस के मीटर की जांच को लंबित रखा हुआ था। विभाग के नियमानुसार कार्रवाई की गई है। सभी कर्मचारियों को तय समय पर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। बुधवार को कार्यालय में पहुंचकर जांच की जाएगी। -सतपाल सिंह, एसडीओ, एचएसईबी सिटी।