फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ek sham kargil k shido k naam

एक शाम कारगिल शहीदों के नाम कार्यक्रम में उमड़े लोग

Tue, 30 Jul 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
ek sham kargil k shido k naam
कनीना में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करते हुए प्रो. बीर सिंह यादव - फोटो : Narnol
कारगिल शहीदों को नमन करने उमड़े लोगों ने सोमवार की शाम को यादगार बना दिया। एक शाम कारगिल शहीदों के नाम से आयोजित कार्यक्रम में जिले के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रो. बीर सिंह यादव ने शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अमर उजाला व श्रीकृष्णा स्कूूल महेंद्रगढ़ की ओर से शहीदों के लिए आयोजित कार्यक्रम शाम छह बजे आरएस वाटिका में शुरू हुआ। कनीना में एक शाम कारगिल के शहीदों के नाम कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों ने समां बांध दिया। हरियाणवी गायक गजेंद्र फौगाट ने अपने अंदाज में गीतों के जरिये शहीदों को नमन किया। उन्होंने भगत सिंह पर आधारित गीत प्रस्तुत किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर बीर सिंह ने कहा सिविल सर्विस में लोग वेतन के लिए काम करते हैं। वहीं आर्मी में हमारे जवान वतन के लिए काम करते हैं। शहीदों की कुर्बानियों के कारण आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। हम शहीदों का कर्ज कभी नहीं उतार सकते। शहीद परिवारों को सदैव सम्मान देना हर नागरिक का दायित्व है। हमारे लिए उन्होंने किसी अपने को खोया है। वीरों ने हंसते-हंसते अपनी जिंदगी का बलिदान दे दिया।
विज्ञापन

प्रोफेसर बीर सिंह ने कहा जीवन भले ही छोटा हो, लेकिन सार्थक होना चाहिए। भगत सिंह ने महज 23 साल के जीवन में वह कर दिखाया कि हजारों साल के लिए अमर हो गए। उन्होंने कहा कि देश नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा में सीएम मनोहरलाल के नेतृत्व में अच्छा कार्य हो रहा है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने इस क्षेत्र को नई पहचान दिलाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed