{"_id":"5f9daf4b8ebc3e9b7c13bfa3","slug":"eighth-death-due-to-corona-in-district-74-new-corona-virus-infected-cases-came-on-saturday-narnol-news-rtk580933864","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में कोरोना संक्रमण में आठवीं मौत, शनिवार को 74 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में कोरोना संक्रमण में आठवीं मौत, शनिवार को 74 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण से आठवीं मौत हो गई। शनिवार को 74 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 4947 हो गई है। शनिवार को 50 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 4326 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को नारनौल अस्पताल में सेका गांव के एक 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। मरीज को 27 अक्तूबर को खांसी, जुकाम व बुखार आने पर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नागरिक अस्पताल में एंटिजन टेस्ट किया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद व्यक्ति को कोविड सेंटर बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज पटीकरा में भर्ती किया गया। जहां व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रोटोकाल के तहत व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया। व्यक्ति को पहले सांस की बीमारी बताई जा रही है। इससे पहले सात लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। कोरोना के 613 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 31 अक्टूबर तक 111711 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 69260 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 84211 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1355 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमित की सूची
खरोली -1, नसीबपुर-10, भोजावास -2, नांगल सिरोही -2, जेरपुर -1, मोहल्ला शिवाजी नगर नारनौल -1, सागरपुर -1, नांगल मोहनपुर -1, सिहोर -3, गुढा -1, सतनाली -1, कनीना -1, देवीलाल कॉलोनी महेंद्रगढ़-2, कोटिया-1, गणेश कॉलोनी नारनौल-1, कोजिंदा -2, बेरी महेंद्रगढ़ -1, अटेली मंडी -1, बास कांटी-1, शंकर कोलोंट महेंद्रगढ़ -1, रामपुरा -2, तोबड़ा -1, पाली -1, नांगल कालिया-5, मोहल्ला वाल्मीकि महेंद्रगढ़-10, दताल-1, सुरजनवास -1, खरोली -2, बागोत -1, आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, कोथल कला -2, सेका-1, नांगल काठा -1, दौचाना-2, कृष्णा कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, हुडा सेक्टर नारनौल-2, मोहल्ला बास नारनौल -1, बालाजी कॉलोनी महेंद्रगढ़-1, करेलिया बाजार महेंद्रगढ़-2, दादरी रोड महेंद्रगढ़ -1