फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Effect of warnings from head and councilors, secretary suspended for issuing wrong NDC

Mahendragarh-Narnaul News: प्रधान व पार्षदों की चेतावनी का असर, गलत एनडीसी जारी करने के मामले में सचिव सस्पेंड

Fri, 01 Dec 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 01 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Effect of warnings from head and councilors, secretary suspended for issuing wrong NDC
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ नगरपालिका प्रधान व पार्षदों की ओर से प्रशासन को दी गई चेतावनी के चलते गलत तरीके से एनडीसी जारी करने के मामले में नगरपालिका सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं विकास कार्य शुरू कराने के लिए अटेली नगरपालिका के सचिव व एमई को महेंद्रगढ़ नगरपालिका का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंप दिया गया है। पिछले चार माह से नपा में कोई भी योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही थी न ही लोगों के काम हो रहे थे जिसके चलते शहरवासियों द्वारा बार-बार प्रधान एवं पार्षदों से शिकायतें की जा रही थी।
विज्ञापन


गत सोमवार को प्रधान रमेश सैनी की अध्यक्षता में पार्षदों ने नगरपालिका में बैठक करके आगामी एक सप्ताह में विकास कार्य शुरू कराने व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी थी। चेतावनी पर संज्ञान लेते हुए वीरवार को पत्र जारी कर सचिव प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं जल्द विकास कार्याें को धरातल पर उतारने के लिए अटेली नगरपालिका के सचिव अनिल कुमार व एमई सुमित कुमार काे महेंद्रगढ़ नगरपालिका का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

एडीसी व डीएमसी आज करेंगी अधिकारियों के साथ बैठक
नपा प्रधान व पार्षदों की चेतावनी के बाद प्रशासन की ओर से विकास कार्य शुरू कराने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शनिवार को अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीएमसी का अतिरिक्त कार्यभार देख रही वैशाली सिंह महेंद्रगढ़ नगरपालिका में प्रधान, पार्षद व अधिकारियों की बैठक लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जगी विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद
नगरपालिका के सचिव गलत एनडीसी जारी करने के मामले में 14 दिन न्यायिक हिरासत में रहे थे। इसके बाद शहरी निकाय विभाग की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किए गए थे। इसके चलते स्वयं सचिव भी पद पर बने रहने को लेकर असमंजस की स्थिति में था। इसके चलते वह हाजिरी तो लगा रहा था लेकिन किसी भी प्रकार की फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा था। इसकी नगरपालिका प्रधान व पार्षदों की ओर से उपमंडल अधिकारी व शहरी निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था। इसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए शीघ्रता से अटेली नगरपालिका के दो अधिकारियों को महेंद्रगढ़ नपा का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया।


उनकी तरफ से विकास कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर अवगत कराया था। प्रशासन व विभाग ने संज्ञान लेते हुए महेंद्रगढ़ नपा के सचिव व एमई का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया। अब नपा की ओर से लंबित पड़ी योजनाओं पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों से विचार-विमर्श करके जिन विकास कार्याें की फाइलों को ऑब्जेक्शन लगा हुआ है उन्हें दूर कराया जाएगा। जिन योजनाओं पर लंबे समय से काम नहीं हुआ था अब जल्द ही सिरे चढ़ाई जाएंगी।
-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed