{"_id":"640f65fd0de6a285c306ed4f","slug":"effect-of-changing-weather-increased-patients-of-cold-cough-and-fever-narnol-news-c-17-1-92378-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बदलते मौसम का असर, बढ़े सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बदलते मौसम का असर, बढ़े सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज
Mon, 13 Mar 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। बदलते मौसम के चलते सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या लगातार इजाफा हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल नारनौल की ओपीडी एक सप्ताह में डबल हो गई है। सोमवार को अस्पताल में ओपीडी 1850 तक पहुंच गई है जबकि एक सप्ताह पूर्व तक ओपीडी 900 से 1000 पर थी। बढ़ते सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों के चलते एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस का खतरा बढ़ गया है क्योंकि उक्त वायरस में भी मुख्य रूप से सर्दी, बुखार, खांसी, गले में दर्द, बदन दर्द की समस्याएं होती है। ऐसे में इस वायरस से बचने के लिए लोगों को और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं बढ़ते एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने भी अलर्ट जारी कर दिया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों को वायरस के बचाव व निपटने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पतालों में वायरस से निपटने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है लेकिन अब तक अलग से फ्लू ओपीडी शुरू नहीं की गई है।
-कोरोना फ्लू कार्नर पर होगी जांच
एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। वायरस के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग के आदेेश दिए हैं। फिलहाल सिविल अस्पताल नारनौल में एन3एन2 इन्फ्लूएंजा की अलग से कोई जांच की व्यवस्था नहीं की गई है। यदि कोई संदिग्ध आता है तो उसकी जांच भी कोरोना फ्लू कार्नर पर की जाएगी। हालांकि जिले में अभी तक एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस से संक्रमित कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने वायरस से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
नागरिक अस्पताल में अलग से बनाया इन्फ्लूएंजा वार्ड
इनफ्लूएंजा वायरस से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा का अलग से वार्ड बनाया गया है। इसमें आठ बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सैंपल लेने के लिए तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। फिलहाल सिविल अस्पताल में अलग से फ्लू ओपीडी शुरू नहीं की गई है। रूटीन में ही मरीजों की जांच हो रही है।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की ओपीडी 1850 पर पहुंची
सामान्य दिनों में नारनौल नागरिक अस्पताल की ओपीडी 900 से 1000 के बीच रहती है, लेकिन गत एक सप्ताह से बदल रहे मौसम के चलते अस्पताल की ओपीडी 1800 पार पहुंच गई है। इसमें सबसे अधिक संख्या सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की है। ओपीडी के रिकार्ड अनुसार सोमवार को 350 मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार की जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे।
इन्फ्लूएंजा वायरस से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। फिलहाल जिले में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन इन्फ्लूएंजा के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल में इन्फ्लूएंजा वायरस संक्रमित मरीजों के लिए अगल से वार्ड बनाया गया है।
-डॉ. केएम शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट नागरिक अस्पताल, नारनौल।
फिलहाल कोई विस्तृत गाइडलाइन नहीं आई है। उसके बावजूद सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को कोविड अनुरूप गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है। यदि कोई संदिग्ध मरीज आता है तो उसकी फ्लू कार्नर पर जांच करवाकर सैंपलिंग करवाई जाएगी।
-डॉ. रमेशचंद्र आर्य, सीएमओ।