{"_id":"04e62fdbb0bae189a8dea330fc1b47ef","slug":"education-policy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा में सुधार के लिए किया आमंत्रित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा में सुधार के लिए किया आमंत्रित
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रकार की ओर से उच्चतर शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए नई शिक्षा नीति के तहत बुधवार को राजकीय महाविद्यालय सतनाली के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय लोक परामर्श मीटिंग आयोजित की गई। इसके लोगों को सुझाव के लिए आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
बैठक में सतनाली के कार्यकारी नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता नोडल अधिकारी महाविद्यालय सतनाली के प्राचार्य डा. अरूण सांगवान ने की। नोडल अधिकारी ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सरकार द्वारा बनाई जा रही नई शिक्षा नीति में लोक परामर्श को शामिल किए जाने की योजना के तहत सुझाव एकत्रित करने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
बैठक में खंड की अनेक शिक्षण संस्थाओं के मुखियाओं, उच्चतर शिक्षा से जुड़े प्रबुद्ध नागरिको, शिक्षाविदों्, बुद्धिजीवियों व संबंधित विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थित लोगों ने मुख्य रूप से शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार, कन्या शिक्षा पर बल, संस्थाओं के प्रशासनिक ढ़ांचे में सुधार की गुंजाइश, शिक्षा को सामाजिक परिवेश से जोड़ने, विद्यार्थियों व अध्यापकों में आपसी तालमेल के अलावा भाषा के माध्यम से सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने की जरूरत सहित क्षेत्रीय, भाषाई, और जातीय आदि विषमताओं को दूर कर सर्वोत्तम अध्यापकों की नियुक्ति तथा शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास को बढ़ावा देने संबंधी सुझाव रखे। उन्होंने बताया कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों को मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार को प्रेषित करवाया जाएगा। बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य संतोष कुमारी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन