{"_id":"6a1f225a47c569e41c04d53f","slug":"education-is-essential-for-all-round-development-dc-narnol-news-c-196-1-nnl1010-140685-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरूरी: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरूरी: डीसी
Wed, 03 Jun 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो: शिविर के शुभारंभ पर तीरंदाजी करती डीसी अनुपमा अंजली। स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। शिक्षा केवल मार्क्स और रैंक तक ही सीमित नहीं है बल्कि शिक्षा तभी संपूर्ण होती है जब बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटीज पर भी ध्यान दें। यह बात उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने मंगलवार को बाल भवन में हरियाणा राज्य कल्याण परिषद की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ करते हुए कही। डीसी ने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित इस शिविर के माध्यम से सभी बच्चों के लिए काफी कुछ सीखने का सुनहरा अवसर है, जिसका फायदा बच्चों को शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उठाना चाहिए।
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस शिविर की कक्षाएं 1 जून से शुरू हो गई हैं और 31 जुलाई तक प्रतिदिन लगाई जाएंगी। ड्राइंग की व डांस की कक्षा शाम 4 से 6 बजे और तीरंदाजी और आत्मरक्षा प्रशिक्षण की कक्षाएं सुबह 6 से 8 बजे तक लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस शिविर की कक्षाएं 1 जून से शुरू हो गई हैं और 31 जुलाई तक प्रतिदिन लगाई जाएंगी। ड्राइंग की व डांस की कक्षा शाम 4 से 6 बजे और तीरंदाजी और आत्मरक्षा प्रशिक्षण की कक्षाएं सुबह 6 से 8 बजे तक लगाई जाएंगी।
विज्ञापन