फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ED reached the premises of Congress MLA Rao Dan Singh

Haryana: हुड्डा के करीबी राव दान सिंह के आवास पर पहुंची ईडी, अलसुबह कांग्रेस MLA के ठिकानों पर दी दबिश

Thu, 18 Jul 2024 09:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 09:11 AM IST
सार

महेंद्रगढ़ में राव दान सिंह के आवास पर ईडी की टीम पहुंची है। अलसुबह टीम उनके एक आवास पर पहुंची है।

विज्ञापन
ED reached the premises of Congress MLA Rao Dan Singh
राव दान सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के आवास पर ईडी की दबिश की सूचना है। अलसुबह केंद्रीय एजेंसी की टीम उनके एक आवास पर देखी गई है। दान सिंह ने भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ से चार बार विधायक रहे राव दान सिंह के महेंद्रगढ़ निवास पर सुबह 4 बजे ईडी की टीम पहुंची है। अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक है। निवास स्थान के चारों ओर पुलिसकर्मियों की तैनाती है। अंदर टीम रिकॉर्ड खंगाल रही है। राव दान सिंह के सिगड़ी गांव स्थित फार्म हाउस तथा महेंद्रगढ़ आवास पर दो टीम जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ED reached the premises of Congress MLA Rao Dan Singh
महेंद्रगढ़ स्थित राव दान सिंह के आवास पर ईडी की टीम कर रही है जांच। - फोटो : संवाद

वह हरियाणा के बड़े शिक्षा संस्थान के मालिक हैं। दान सिंह महेंद्रगढ़ शहर से विधायक हैं। एक दिन पहले ही महेंद्रगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह ने रैली की थी। राव दान सिंह कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भी करीबी हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की दबिश बन सकता है मुद्दा
भाजपा सरकार पर ईडी के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एमएलए के आवास पर ईडी की दबिश राजनीति में चर्चा का विषय बन सकती है। वहीं महेंद्रगढ़ में एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रैली भी की थी।

कांग्रेस ने भिवानी महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह को इस लोकसभा चुनाव में टिकट दिया था। यहां से किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी का टिकट कटा था, जिसके बाद दोनों खेमों में आपसी खींचतान दिखी थी और किरण चौधरी ने भाजपा का दामन थाम लिया था।

दान सिंह का परिचय 
दान सिंह की उम्र 64 साल है और एमए, एलएलबी, एमबीए, कानून और व्यक्तिगत प्रबंधन में डिप्लोमा किया हुआ है। राव दान सिंह प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के करीबी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed