फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Earthquake tremors felt in Haryana Narnaul on Saturday night

Earthquake: हरियाणा के नारनौल में भूकंप के झटके, 70 KM तक हिली धरती, घर-दुकानों से बाहर आ गए लोग

Sat, 28 Jun 2025 10:44 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Jun 2025 10:44 PM IST
सार

हरियाणा के नारनौल में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 2.8 रही। जब भूकंप आया तो आमजन डर गए। लोग मकान और दुकानों से बाहर आ गए।

विज्ञापन
Earthquake tremors felt in Haryana Narnaul on Saturday night
हिमाचल में महसूस हुए भूकंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल सहित आसपास के गांवों में शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र महेंद्रगढ़ जिले का सलीमाबाद रहा है। इस भूकंप का असर सलीमाबाद से करीब 70 किलोमीटर तक असर महसूस किया गया है। जिले के तहसीलों और नारनौल सहित आसपास के गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 2.8 रही। जब भूकंप आया तो आमजन डर गए। लोग मकान और दुकानों से बाहर आ गए।

विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय नारनौल के मौसम विशेषज्ञ और भूगोलविद डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि केंद्र जिला महेंद्रगढ़ के गांव सलीमाबाद में अक्षांश 28.25 और देशांतर 76.18 में रहा है। इस भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड रही। धरती के अंदर 5 किलोमीटर गहराई रही है। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप का मुख्य कारण प्लेट टेक्टोनिक्स प्रकिया ही है।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़-देहरादून फाल्ट लाइन पर महेंद्रगढ़ जिले से कुछ हिस्सा रेवाड़ी, झज्झर व रोहतक होते हुए पानीपत और इसके बाद उत्तराखंड में देहरादून तक के शहर आते हैं। दिल्ली एनसीआर में पांच फाल्ट लाइन है। इनमें महेंद्रगढ़-देहरादून, दिल्ली-मुरादाबाद, दिल्ली-सरगौधा रिज और दिल्ली-हरिद्वार रिज शामिल है। इन फाल्ट लाइन में ही जमीन की अंदरूनी प्लेट आपस में टकराती है और हलचल पैदा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed