फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   eaght corona positive

फौजी और निजी अस्पताल में उपचार कराने वाले समेत आठ संक्रमित मिले

Tue, 30 Jun 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
eaght corona positive
कनीना में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी स्क्रीनिंग करते हुए। - फोटो : Narnol
जिले में मंगलवार को 8 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 267 हो गई है। 30 जून को एक कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 175 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 91 केस अभी भी एक्टिव हैं। नए मिले 8 संक्रमितों में फौजी, नाई की दुकान का कारीगर, अस्पताल में उपचार कराने वाला मरीज, सिक्योरिटी गार्ड शामिल हैं। जिले में सबसे अधिक तीन केस कनीना में मिले हैं।
विज्ञापन

कनीना कस्बे में मंगलवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों लोगों के घर के आसपास के इलाके को सील कर दिया। कनीना में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है। एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि कस्बे में मंगलवार को तीन नए कोरोना संक्रमित के सामने आए हैं। जिसमें पहला केस 18 वर्षीय एक युवक का है। जो यूपी के सहारनपुर से 26 जून को आया था। यह व्यक्ति कनीना में एक नाई की दुकान में कारीगर के तौर पर काम करता है। दूसरा केस वार्ड नंबर 13 का है, यह 26 वर्षीय युवक आर्मी में नौकरी करने वाला है। वेस्ट बंगाल से 26 जून को आया था। तीसरा केस वार्ड नंबर 7 का 48 वर्षीय एक व्यक्ति है। जो पिछले कई दिनों से टाइफाइड का इलाज करवा रहा था। टाइफाइड की दवा लेने रेेवाड़ी में निजी हॉस्पिटल में गया था। इन सभी ने 29 जून को उप नागरिक अस्पताल डकनीना में टेस्ट करवाया था। 30 जून को इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में से दो को पटीकरा भर्ती कराया दिया है । एक को होम आइसोलेट कर दिया गया है । संक्रमितों के घरों के आसपास रहने वालों की स्क्रीनिंग की जा रही है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 267 हो गई है। जिसमें जिले में अब तक 175 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 91 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड मिला संक्रमित
खातोद में 34 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। गांव खातोद निवासी यह व्यक्ति गुरुग्राम के मानेसर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 17 जून को मानेसर से घर आया था। जिसने 29 जून को सैंपल दिया। जिसमें वह संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फिलहाल इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। बुधवार को यहां स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

255 की रिपोर्ट का इंतजार
जिले भर में मंगलवार 30 जून को 7 मोबाइल टीमों ने 488 लोगों की स्क्रीनिंग की । इनमें से 335 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 30 जून तक 74175 नागरिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से 43989 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 7095 सैंपल भेजे हैं। इनमें 255 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमित की सूची
नारनौल -1
कोटिया -1
कनीना -3
खातौद - 1
ताजपुर - 1
बौचड़िया - 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed