फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Duty fixed for presiding and assistant presiding officers for civic elections

निकाय चुनाव के लिए पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों की ड्यूटी तय

Wed, 08 Jun 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Duty fixed for presiding and assistant presiding officers for civic elections
नारनौल। निकाय चुनाव में पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाने के लिए बुधवार को रेंडमाइजेशन प्रक्रिया एनआईसी में उपायुक्त डॉ. जेके आभीर की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई। अब इन अधिकारियों का 10 जून को सुबह 11 बजे से लघु सचिवालय के नजदीक सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया एनआईसी हरियाणा की ओर से बनाए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से की गई है। इसमें पीठासीन तथा सहायक पीठासीन अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है। कहा कि नारनौल नगर परिषद में 76 बूथ बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ नगर पालिका में 23 तथा नांगल चौधरी नगर पालिका में 13 बूथ बनाए गए हैं। फिलहाल इन तीनों नगर परिषद व नगर पालिकाओं के लिए 140 पीठासीन अधिकारी तथा 140 सहायक पीठासीन अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है। इसके बाद 11 जून को इन सभी को संबंधित नगर परिषद व नगर पालिका के हिसाब से ड्यूटी तय की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सॉफ्टवेयर के माध्यम से पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इस दौरान कंप्यूटर अपने आप ड्यूटी तय करता है इसमें कोई मानवीय दखल नहीं होता। सिस्टम एनालिस्ट राजकुमार ने कंप्यूटर पर कमांड दी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम महेंद्रगढ़ वकील अहमद, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, नगराधीश डॉ. मंगलसैन, डीआईओ हरीश शर्मा तथा नायब तहसीलदार चुनाव विनोद तंवर आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed