फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   During the strike, the workers took out a procession in protest.

हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन कर निकाला जूलूस

Mon, 28 Mar 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
During the strike, the workers took out a procession in protest.
शहर के आईटीआई रोड पर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन एवं नारेबाजी कर मांगों को उठाया। महेंद्रगढ़ में सर्व कर्मचारी संघ के खंड महेंद्रगढ़ प्रधान रण सिंह मालड़ा, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव सुरेंद्र फौजी, द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान अजय यादव, इंटक एसोसिएशन के जिला प्रधान विपिन कुमार, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव कामरेड सुभाष चंद, एनएचपीसी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव रामनिवास सेहलंगीया की संयुक्त अध्यक्षता में सैकड़ों कर्मचारी शहर के हुड्डा पार्क में इकट्ठा हुए। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हेमसा के प्रदेश प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने किया।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन से पूर्व हुड्डा पार्क में एकत्रित हुए कर्मचारी
हुड्डा पार्क में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की गठबंधन सरकार हर रोज तुगलकी फरमान जारी कर कर्मचारियों का शोषण कर रही है। सरकार लोक लुभावने वायदे कर सत्ता पर काबिज हो गई। सत्ता में आने के बाद से सारी नीतियां पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की बना दी है। एक ही देश में अलग अलग कानून बनाकर सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को बंद कर दिया तथा चुनाव जीतने वाले पंच, सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री तक के नेताओं को हर बार पेंशन दी जा रही है। पिछले सात साल में केंद्र सरकार ने देश को महंगाई, बेरोजगारी, ठेका प्रथा को बढ़ावा देने, पूंजीपतियों को फायदा देने तथा छात्र, किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी का शोषण करने का काम किया है। पुरानी पेंशन एवं पुरानी एक्सग्रेसिया पालिसी को बहाल करने, मजदूर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को पे मैट्रिक्स लेवल छह को आधार मानकर 35400 के हिसाब से वेतनमान देने सहित अनेक मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

अपने-अपने संगठनों के बैनर लेकर किया प्रदर्शन
संगठनों के कर्मचारी अपनी अपनी यूनियन का बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे बाजी करते हुए शहर में प्रदर्शन किया। हुड्डा पार्क से शुरू होकर, आईटीआई, सीएसडी कैंटीन होते हुए श्री बालाजी चौक पर नारेबाजी कर समाप्त हुआ। हड़ताल में अनेक संगठनों के 80 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर रहे। 29 मार्च को भी कर्मचारी अपने अपने विभागों में अधिक से अधिक हड़ताल भरवाकर हुड्डा पार्क में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतनाली में आशा वर्कर व भवन निर्माण कामगार यूनियन ने किया प्रदर्शन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में सोमवार को भवन निर्माण कामगार यूनियन खंड सतनाली एवं आशा वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर सतनाली में संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया और उप तहसील में ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने श्रम मंत्री का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया। आंबेडकर पार्क में खंड स्तरीय बैठक कर पार्क से उप तहसील तक रोष प्रदर्शन किया। भवन निर्माण कामगार यूनियन खंड प्रधान विद्यानंद व आशा वर्कर यूनियन प्रधान मुनेश ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की और संचालन जिला प्रधान राजवीर सिंह गोठवाल ने किया।

कनीना क्षेत्र में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
भवन निर्माण कामगार यूनियन के मजदूरों ने श्रम मंत्री हरियाणा सरकार के नाम एसडीएम सुपरिंटेंडेंट को ज्ञापन सौंपा। मजदूर यूनियन के शिव कुमार ने कहा कि ऑनलाइन होने के बाद भी निर्माण मजदूरों की समस्याएं और बड़े पैमाने पर आ रही हैं। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के साथ निर्माण मजदूरों की मांगों पर बनी सहमति होने के बाद भी लागू नहीं किया जा रहा है। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के सदस्य हड़ताल पर रहे। प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कर्मचारी मजदूर व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगे जायज है इन मांगों को सरकार द्वारा तुरंत मान लेना चाहिए। वही ब्लॉक शिक्षा विभाग में भी कुछ कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। हालांकि की धरना प्रदर्शन इतना अधिक मजबूत नहीं था जिसकी वजह से किसी भी कार्य में कोई रुकावट आए।

 राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान महेंद्रगढ़ शहर के मुख्य मार्गो पर प्रदर्शन करते संगठनों के सदस्य

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान महेंद्रगढ़ शहर के मुख्य मार्गो पर प्रदर्शन करते संगठनों के सदस्य- फोटो : Narnol

 कनीना में एसडीएम के सुपरिंटेंडेंट को ज्ञापन सौंपते भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य। संवाद

कनीना में एसडीएम के सुपरिंटेंडेंट को ज्ञापन सौंपते भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed