फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   During night domination, 1753 vehicles were checked and 11 were challaned.

नाइट डोमिनेशन के दौरान 1753 वाहनों की जांच कर 11 का किया चालान

Sun, 01 Nov 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
During night domination, 1753 vehicles were checked and 11 were challaned.
पुलिस विभाग की ओर से शुक्रवार की रात नाइट डोमिनेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 1753 वाहनों की जांच की। कागजात की कमी मिलने पर 11 वाहन चालकों का चालान किया। इस दौरान एक व्यक्ति को 950 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ़ में शुक्रवार की रात 10 बजे से भोर चार बजे तक नाइट डोमिनेशन के तहत 32 स्थानों पर पुलिस के नाके लगाए गए। जबकि 16 अलग-अलग स्थानों पर पैदल गश्त, पीसीआर व राइडर के साथ कुल 352 पुलिस कर्मचारी तैनात थे। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेश से नाइट डोमिनेशन किया गया। एसपी चंद्रमोहन के देखरेख में जिले को पूरी तरह सील करने के लिए 32 स्थानों पर नाके लगाए थे। जांच के दौरान स्कॉर्पियो, बोलेरो, टाटा 407, फॉर्च्यूनर और बिना नंबर के वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। इन वाहनों का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज किया गया। इस दौरान डीएसपी भी नाकों की जांच करने के लिए तैनात थे।
विज्ञापन

सतनाली में चेकिंग के दौरान पकड़ा गांजा
नाइट डोमिनेशन के दौरान सतनाली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सतनाली निवासी सोमपाल से 950 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सतनाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को अदालत पेश किया गया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मुकदमा गांजा मिलने का दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed