फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dumper hits bike, woman dies

Mahendragarh-Narnaul News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

Sun, 17 Nov 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 17 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits bike, woman dies
फोटो नंबर-03मुनेश। मृतका की फाईल फोटो
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव पांचनौता के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। वहीं इस हादसे में ढाई साल का बच्चा बाल-बाल बच गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार देर शाम निजामपुर पाटन रोड पर जाम लगा दिया। यह जाम करीब 4 घंटे चला। रात को 12 बजे जाम खोला गया।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में नांगल चौधरी के गांव नियामतपुर के रहने वाला सुनील कुमार ने बताया कि वह बाइक से राजस्थान के गांव डाबला से अपने गांव नियामतपुर आ रहा था। उसकी बाइक पर पत्नी मुनेश भी बैठी थी। वहीं मुनेश की गोद में ढाई साल का नाती देवांश भी बैठा था। शाम को करीब साढ़े 6 बजे जब वह गांव पांचनौता के पास पहुंचे तो एक डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इससे मुनेश की गोद में बैठा उनका नाती उछलकर दूर जा गिरा।
विज्ञापन

वहीं सुनील भी बाइक से दूर गिर गया। इससे दोनों को हल्की चोट आई। वहीं मुनेश के ऊपर से डंपर निकल गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसके बाद उन्होंने गांव के बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सड़क पर जाम करीब 8 बजे लगाया गया था, बाद में 12 बजे पुलिस द्वारा लोगों को समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed