फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to change in route, trains will stop at Narnaul, many routes will be affected.

Mahendragarh-Narnaul News: मार्ग बदलने से नारनौल में ठहराव करेंगी ट्रेन, अनेक रूट होंगे प्रभावित

Tue, 07 May 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Due to change in route, trains will stop at Narnaul, many routes will be affected.
नारनौल। जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसकी वजह से नारनौल रूट भी प्रभावित होगा। इसके साथ कुछ नई ट्रेनों का ठहराव भी होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य की वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे की रेलसेवा प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन



रद्द रेल सेवाएं ( प्रारंभिक स्टेशन से) :

-गाड़ी संख्या 12195 आगराफोर्ट-अजमेर रेल सेवा 29 मई से सात अगस्त तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12196 अजमेर- आगरा फोर्ट रेलसेवा 29 मई से सात अगस्त तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी रेल सेवा 29 मई से 7 अगस्त तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर रेल सेवा 29 मई से 7 अगस्त तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 09639 मदार-रेवाड़ी रेल सेवा 29 मई से 7 अगस्त तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 09640 रेवाड़ी-मदार रेल सेवा 29 मई से 7 अगस्त तक रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं ( प्रारंभिक स्टेशन से) :

- गाड़ी संख्या 14715 हिसार-जयपुर रेल सेवा जो 29 मई से 7 अगस्त तक हिसार से प्रस्थान करेगी। वह रेल सेवा खातीपुरा तक संचालित होगी। यह रेल सेवा खातीपुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

- गाड़ी संख्या 14734 जयपुर-बठिंडा रेल सेवा 29 मई से 7 अगस्त तक जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा जयपुर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गाड़ी संख्या 04173 मथुरा-जयपुर रेल सेवा जो 12 मई से 7 अगस्त तक मथुरा से प्रस्थान करेगी। वह रेल सेवा खातीपुरा तक संचालित होगी। यह रेल सेवा खातीपुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 04174 जयपुर-मथुरा रेल सेवा 12 मई से 7 अगस्त तक जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा जयपुर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं ( प्रारंभिक स्टेशन से) :-

-गाड़ी संख्या 17020 हैदराबाद-हिसार रेल सेवा 1 जून से 3 अगस्त तक हैदराबाद से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में रेनवाल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 17019 हिसार-हैदराबाद रेल सेवा 4 जून से 6 अगस्त तक हिसार से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में रेनवाल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा 28 मई से 29 मई, 31 मई से 7 जून तक और 9 जून से 6 अगस्त तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में रेनवाल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रेल सेवा 29 मई से 30 मई, 1 जून से 8 जून, 10 जून से 7 अगस्त तक जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम- जैसलमेर रेल सेवा 28 मई से 29 मई, 31 मई से 7 जून तक, 9 जून से 6 अगस्त तक काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में रेल सेवा रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 22995 दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट रेल सेवा 29 मई से 7 अगस्त तक दिल्ली से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा नारनौल-नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।

- गाड़ी संख्या 22996 जोधपुर- दिल्ली सुपरफास्ट रेल सेवा 29 मई से 7 अगस्त तक जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed