{"_id":"666c8f31915c03b5c40ae274","slug":"driver-beaten-for-parking-his-vehicle-in-mines-case-registered-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113163-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: माइंस में गाड़ी लगाने को लेकर चालक को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: माइंस में गाड़ी लगाने को लेकर चालक को पीटा, केस दर्ज
Sat, 15 Jun 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
निजामपुर। क्षेत्र में माइंस में गाड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक चालक के साथ मारपीट की गई। अब घायल व्यक्ति के भाई ने पुलिस में शिकायत दी है।
पुलिस शिकायत में नियाजलिपुर निवासी रोहताश ने बताया कि 11 जून को उसकी गाड़ी मुसनौता माइंस में गाड़ी लेकर गए थे। चालक उसका भाई लीलाराम था। वहां गाड़ी के नंबर के चक्कर में झगड़ा हो गया। विवाद में उसके भाई का पैर टूट गया। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की। आरोप लगाया कि सोने की चेन, हाथ का कड़ा गिर गए और 23 हजार रुपये जेब में थे वह भी नहीं मिले। पुलिस शिकायत में बताया कि मारपीट करने वाले करीब 8 लोग मुसनौता के थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।