फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr. Sumit Kumar received Research Excellence Award

डॉ. सुमित कुमार को मिला रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड

Thu, 11 Aug 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sumit Kumar received Research Excellence Award
हकेंविवि में डॉ. सुमित कुमार को बधाई देते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार---संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेविवि) महेंद्रगढ़ के भैषजिक विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुमित कुमार को टीबी पर उनके शोध कार्य के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ स्कॉलर्स ने रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड -2022 से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने डॉ. सुमित कुमार को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही उनके शोध कार्य से टीबी को खत्म करने की दिशा में मदद मिलेगी। प्रो. नीलम सांगवान ने डॉ. सुमित को शुभकामनाएं दी। भैषजिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ स्कॉलर भारत सरकार के एमएसएमई और कारपोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत पंजीकृत है।
विज्ञापन

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि डॉ. सुमित कुमार ने नोवेल ड्रग डिलीवरी सिस्टम (एनडीडीएस) तैयार करके टीबी की अग्रिम पंक्ति की परंपरागत दवाई को नया रूप देते हुए उसके प्रभाव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। टीबी विश्व में संक्रामक रोगों से होने वाली मृत्यु का प्रमुख कारण बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (2021) के अनुसार लगभग 4 हजार लोग प्रतिदिन टीबी से अपनी जान गंवाते हैं और विश्व स्तर पर प्रतिदिन करीब 28 हजार लोग इस बीमारी से संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुमित कुमार ने आश्वासन दिया कि यह एनडीडीएस निश्चित रूप से भारत से टीबी के पूर्ण उन्मूलन में लोगों की मददगार साबित होगी। उन्होंने बताया कि टीबी अनुसंधान पर विस्तृत अध्ययन के लिए एक परियोजना तैयार की गई है और जल्द ही वित्तीय सहायता के लिए भारत सरकार को प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed