फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr. Jitendra Bhardwaj selected for State Teacher Award 2022

Mahendragarh-Narnaul News: डॉ. जितेंद्र भारद्वाज का राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए हुआ चयन

Tue, 29 Aug 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dr. Jitendra Bhardwaj selected for State Teacher Award 2022
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल धोलेड़ा में अंग्रेजी के अध्यापक पद पर कार्यरत डॉ. जितेंद्र भारद्वाज को हरियाणा सरकार की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग की तरफ से सोमवार को इसकी सूची जारी की गई है। 2022 के लिए 34 और 2023 के लिए 35 शिक्षकों का चयन हुआ है। 2022 के लिए जिले से एकमात्र शिक्षक डॉ. जितेंद्र भारद्वाज का चयन किया गया है जबकि 2023 के राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले से एक भी शिक्षक का चयन नहीं हुआ है।पुरस्कार के रूप में डॉ. जितेंद्र भारद्वाज को एक लाख रुपये नगद, प्रशस्ति पत्र, शॉल, सिल्वर मेडल राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल के हाथों प्रदान किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर द्वारा जारी पत्र के अनुसार 5 सितंबर को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पंचकूला में यह पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही दो इंक्रीमेंट भी प्राप्त होंगे। यहां बता दे कि डॉ. जितेंद्र भारद्वाज एक बहुत ही कुशल शिक्षक, समाजसेवी के रूप में अपनी छवि रखते हैं। उन्होंने लगातार शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के नामांकन वृद्धि व शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए बेहतर प्रयास किए। विभिन्न सामाजिक बुराइयों के प्रति सामाजिक जागरूकता फैलाने रक्तदान शिविर लगाने, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर समाज उत्थान के कार्य करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके साथ शिक्षा में नवाचार, सह शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका के के साथ बेहतरीन एकेडमिक रिकॉर्ड उन्हें पुरस्कार दिलाने में सहायक रहा।राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा, मनोज अफिया, भारत विकास परिषद की ओर से नरोत्तम सोनी, अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से डॉ. पंकज कुमार, महेश शर्मा, मुकेश देवी ने उनको बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed