{"_id":"629904850c533a2fea322e89","slug":"dr-hoshiyar-singh-received-haryana-gaurav-samman-narnol-news-rtk648468664","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. होशियार सिंह को एक साथ मिले तीन अवार्ड एवं सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. होशियार सिंह को एक साथ मिले तीन अवार्ड एवं सम्मान
विज्ञापन
कनीना में हरियाणा गौरव सम्मान एवं मैडल के साथ डॉ. होशियार सिंह---संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। कनीना निवासी डॉ. होशियार सिंह यादव को एक साथ तीन अवार्ड एवं सम्मान मिले हैं। लोगों ने उन्हें बधाई दी है। उन्हें हरियाणा साहित्य संगम संस्थान हरियाणा इकाई की ओर से हरियाणा गौरव सम्मान एवं पदक प्राप्त हुआ। उन्हें यह अवार्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद वर्मा दुर्गेश तथा डॉ. दविना अमर ठकराल कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा ने उनके उत्कृष्ट लेखन एवं सतत लेखन के दृष्टिगत प्रदान किया है।
गत दिवस ही डॉ. होशियार सिंह को भारत विश्वविद्यालय जनेवा द्वारा मानद डाक्टरेट, पीएचडी की उपाधि से भी नवाजा गया है। यह उपाधि उनके लेखन कार्य के दृष्टिगत दी गई है। वहीं इंटरनेशनल बुक अवार्ड एवं वर्ल्ड रिकार्ड कायम करने पर पदक एवं प्रमाण पत्र दिया गया। बता दें कि होशियार सिंह को अभी तक सराहनीय लेखन के लिए 500 से अधिक प्रमाण पत्र मिल चुके हैं। कहानी लेखन में सबसे अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं। गत दिनों पिंजोर में भी उन्हें जैव विविधता पर राज्य में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि डॉ. होशियार सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में विज्ञान अध्यापक बतौर कार्यरत है और विज्ञान बेहतर शिक्षक होने के कारण अनेक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। इस मौके पर डॉ. होशियार सिंह को पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रामानंद यादव और पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र राजेंद्र सिंह, सुनील कुमार प्राचार्य, सुनील कुमार प्रवक्ता, राजेश कुमार शास्त्री, समाजसेवी एवं शिक्षाविद सतन कुमार, पालिका प्रधान सतीश जेलदार, पार्षद मोहन सिंह, सुमेर सिंह चेयरमैन, सत्येंद्र शास्त्री, महेश कुमार बोहरा, डॉ. राजेश कुमार, पूर्व प्राचार्य कृष्ण सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक सुनील कुमार, धर्मपाल शर्मा पूर्व प्रधान सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।