फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   dor to dor will do garbage collection

अब डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य खुद करेगी नप, रात में सफाई शुरू

Sun, 08 Dec 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
dor to dor will do garbage collection
जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य शुरू होगा। इसे लेकर नप ने सक्षम युवाओं की मदद से लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने में जुटा है। दूसरा नप ने पार्कों व शहरों में डस्टबिन लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं अब नप ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ठेके पर देने के बजाय खुद करेगा। नप के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि इसे लेकर हाल में डीसी से चर्चा हुई थी। इस पर डीसी ने सलाह दी है कि इस कार्य को ठेकेदार को देने पर तीन करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार नप पर पड़ेेगा। ऐसे में नप इस कार्य को खुद करें। उन्होंने बताया कि इसके लिए बीस छोटे वाहनों का टेंडर जारी किया गया है। 16 दिसंबर को टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता ने बताया कि हर वार्ड में एक वाहन को कूड़ा उठाने के लिए लगाया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता सर्वेक्षण पर पूरे शहर में स्लोगन लिखने का कार्य दो-तीन में शुरू हो जाएगा। सफाई निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि सर्वेक्षण की तैयारियों में नप जुट गया है। उन्होंने बताया कि बीस सक्षम युवाओं की ड्यूटी लगाई गई है। युवा रोजाना डोर-टू-डोर जाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही उन्हें सर्वेक्षण में शहर की सफाई व्यवस्था पर फीड बैक देने के लिए बता रहे हैं। मुकेश ने बताया कि पूरे शहर में नारा व स्लोगन लिखने का कार्य अगले सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रात की सफाई शुरू
पिछली बार नप की सफाई रैकिंग काफी नीचे थे। ऐसे में इस पर नप इसे लेकर तैयारी शुरू कर दिया है। शहर के प्रमुख जगहों पर रात में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए वार्ड वाइज टीमों को लगाया गया है। निरीक्षक मुकेश ने बताया कि जरूरत पड़ी तो मास सफाई अभियान भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रमुख जगहों से कूड़े का नियमित उठान हो रहा है। इसे सुबह-शाम उठाने की योजना पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष पार्क से कूड़ादान लगाने का कार्य शुरू, 200 लगेंगे
नगर परिषद ने मोहल्लों व बाजारों में रखवाने के लिए करीब 200 छोटे डस्टबिन करीब आठ माह पहले खरीदे थे। अब नप डस्टबिन लगाने का कार्य सुभाष पार्क से शुरू कर दिया है। नप की योजना है कि पार्कों व मोहल्लों में 200 डस्टबिन लगाने हैं। जिससे लोग कूड़े को डस्टबिन में फेंके। इसके बाद बड़े डस्टबिन को डंपर प्लेसर की मदद लिफ्ट किया जा रहा है।
तीन-चार दिन में डस्टबिन लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसका ठेका दिया जा चुका है। बीच में चुनाव होने के कारण कार्य सिरे नहीं चढ़ सका था। इसके बारे में ठेकेदार को नोटिस भी दिया गया था। शहर में 200 छोटे डस्टबिन रखे जाने के बाद सड़क पर कूड़ा बिखरा नहीं मिलेगा। दूसरा कूड़े के निस्तारण में भी मदद मिलेगी। लोग सफाई में नप का सहयोग करें।
- भारती सैनी, चेयरपर्सन, नप
पिछले साल थी 583 रैंकिंग
बता दें कि जनवरी 2020 स्वच्छ सर्वेक्षण होना है। लेकिन, नगर परिषद नारनौल इसे लेकर गंभीर नहीं है। अभी तक स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नप ने कार्य योजना बनाकर लागू नहीं की है। तीन दिन पहले नप ने लोगों की सफाई संबंधी समस्या के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। इस रोजाना करीब 25-30 शिकायतें आ रही है। संसाधनों की कमी से जूझ रहे नप रोजाना समस्याओं को नहीं निपटा पा रहा है। बता दें कि पिछले साल शहर की सफाई रैंकिंग में सुधार आने के बजाय गिरावट आई थी। नार्थ जोन के शहरों में 583 वां स्थान था।
सुंदरीकरण व सर्वेक्षण के होडिंग्स
इसके तहत शहर में सुंदरीकरण करने की योजना है। इसके तहत प्रमुख जगहों पर वाल पेटिंग करना है। जिससे लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरुक किया जा सके। अभी तक इस पर कार्य नहीं हुआ है। हालांकि यह भी कार्य जल्दबाजी में होगा। सर्वेक्षण के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए नप की ओर से वाल पेटिंग और होडिंग्स लगाए जाने हैं। लेकिन, इसे लेकर नप ने कोई पहल नहीं की है। इसे भी ऐन वक्त पर नप की ओर से लगाया जाएगा।

शहर की सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेेक्षण को लेकर कार्य योजना तैयारी की गई है। रविवार को सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर में जल्द ही छोटे डस्टबिन रखवा दिए जाएंगे। लोगों को भी सफाई में सहयोग करना होगा।
- भारती सैनी, चेयरपर्सन, नप नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed