फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Do farming with natural farming techniques: Dr. Jayalal

प्राकृतिक कृषि तकनीक से करें खेती : डाॅ. जयलाल

Sat, 07 Jun 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 07 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Do farming with natural farming techniques: Dr. Jayalal
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र में तीन टीमों का गठन कर विकसित कृषि संकल्प अभियान के दसवें दिन दौंगड़ा अहीर, सिलारपुर, कलवाड़ी, अटाली, दुलोठ जाट, इसराना रामबास व ढाणा गावों का दौरा किया।
विज्ञापन


केवीके के वरिष्ठ संयोजक डाॅ. जयलाल यादव ने किसानों को सब्जी की खेती, बागवानी प्राकृतिक कृषि तकनीकों से करने को कहा। जिला विस्तार विशेषज्ञ पौध रोग डाॅ. नरेंद्र यादव व विशेषज्ञ गृह विज्ञान डाॅ. पूनम यादव ने बताया कि मूल्य संवर्धन, फल व सब्जियों का परीक्षण और सुरक्षित अन्न भंडारण का प्रयोग कर अधिक लाभ कमाया जा सकता है।
विज्ञापन


जिला विस्तार विशेषज्ञ मृदा विज्ञान डाॅ. राजपाल यादव ने मिट्टी के नमूने लेने के तरीके व फसलों में पोटाश और अन्य खादों के संतुलित प्रयोग के बारे में बताया। टीम नंबर तीन का नेतृत्व रहे जिला विस्तार विशेषज्ञ सस्य विज्ञान डाॅ. आशीष शिवरान ने खरीफ फसलों में बिजाई से पहले खादों के प्रयोग, बिजाई का समय, किस्म, खरपतवार नियंत्रण एवं सिंचाई के बारे में वैज्ञानिक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विषय वस्तु विशेषज्ञ डाॅ. योगेश चंद्र, युद्धवीर यादव, बहराम यादव, बागवानी विभाग से डाॅ. राहुल, राजकुमार, सांवरमल चौधरी ए सतीश कुमार, मत्स्य विभाग से सोमदत्त, मंजीत, पशु पालन व डेयरी विभाग से डाॅ. नरेंद्र सिंह, डाॅ. विनेश कुमार, डाॅ. राजपाल, डाॅ. अंबिका कुमारी, डाॅ. रोहित कुमार, हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र रिवासा से डाॅ. योगेंद्र यादव तथा इफको से महेश ने भारत सरकार और हरियाणा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।



रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम
गांव स्थान समय
खातोद चौपाल 9 बजे
बुडीन पंचायत घर 11 बजे
बलायचा पंचायत घर 1 बजे
सुरेहती पिलानिया पंचायत घर 9 बजे
सुरेहती जाखल पंचायत घर 11 बजे
सुरेहती मोडयान सरकारी स्कूल 1 बजे
मानपुरा मंदिर 9 बजे
मोड़ी स्कूल मैदान 11 बजे
भोजावास ग्राम सचिवालय 1 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed