{"_id":"67ab82fcc0cefd63c008c267","slug":"dmc-took-meeting-of-city-officials-narnol-news-c-203-1-sroh1012-115158-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डीएमसी ने ली नपा के अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डीएमसी ने ली नपा के अधिकारियों की बैठक
Tue, 11 Feb 2025 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- नगर पालिका में बैठक के बाद बाहर निकलते डीएमसी आनंद शर्मा--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका महेंद्रगढ़ में डीएमसी और एडीसी आनंद शर्मा ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीसी व डीएमसी आनंद शर्मा ने अधिकारियों को शहर को सुंदर बनाने के लिए साफ-सफाई व अतिक्रमण हटाओ अभियान पर विशेष ध्याना देने को कहा है।
इसके अलावा शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बदहाल सड़कों को ठीक करवाने व स्ट्रीट लाइटों का जल्द से जल्द वर्क ऑर्डर देकर शहर को जगमग करवाने के आदेश दिए है। इसके बाद नगर पालिका में अपनी समस्या को लेकर पहुंचे आमजन की समस्या सुनीं। उन्होंने घर-घर कूड़ा कलेक्शन और 11 हट्टा बाजार सड़क के निर्माण को लेकर जल्द से जल्द फाइल को स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रधान व पार्षदों को दूर रखा गया। बैठक खत्म होने के बाद पार्षद डीएमसी से मिलकर शहर के विकास कार्यों में गति लाने को कहा गया। इस मौके पर सचिव प्रशांत पाराशर, एमई संजोग शर्मा, जेई नवदीप, सफाई इंचार्ज सुमित हुड्डा, लेखाकार सुरेंद्र मौजूद रहे।