फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Divya, Jatin, Ishika and Alisha topped the science quiz

विज्ञान प्रश्नोत्तरी में दिव्य, जतिन, इशिका और अलिशा रहे अव्वल

Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Divya, Jatin, Ishika and Alisha topped the science quiz
यदुवंशी स्कूल महेंद्रगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में सम्मानित विद्यार्थी स्टाफ के साथ । संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। यदुवंशी शिक्षा निकेतन में शनिवार को कक्षा तत्परता कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्केचिंग एवं एकल गीत प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन

माध्यमिक मुखिया नरेंद्र यादव ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों के बीच हुई विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में दिव्य, जतिन, इशिका एवं अलिशा के सदन लव-कुश ने 90 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आरूष, हिमानी, भूमिका एवं खुशी का सदन अभिमन्यु 50 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहा। जबकि भावेश, पारस, मोनिका एवं पूजा के सदन राव तुलाराम ने 40 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मिडल हेड नवीन स्वामी ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा आठवीं से मंजरी पाठक, रोहित, दीपांशु, प्रिया, दीपिका, नेहा कक्षा सातवीं से गुंजन, रोहित, नैंसी, आइसी और कक्षा छठी से लक्ष्या, वेनू, दीपांशु एवं हर्ष ने अपनी - अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। उपप्राचार्य जितेंद्र यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक शनिवार को उनके ज्ञान कौशल में वृद्धि के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन स पूर्ण होता है। अध्यक्षता कर रहे निदेशक विजय सिंह यादव ने सभी प्रतिभागियों को राज्य व राष्ट्र स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ग्रुप के वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव एवं विशिष्ठ अतिथि चेयरपर्सन संगीता यादव ने सभी विजेताओं को बधाई देकर सम्मानित किया। यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने कहा कि मानव के सुखद भविष्य की नींव का आधार स्कूली शिक्षा होती है जिसमें विद्यालय, विद्यार्थी एवं अध्यापकों का त्रिकोणीय सामंजस्य शामिल होता है। इस अवसर पर अरविंद्र यादव, सुंदर सुहाग, रमेश कुमार, मनीष यादव, संजीत, प्रिंस, संजय, इंगलेश पांडे, मंजु यादव, मुकेश वर्मा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed