फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District Public Relations and Public Grievances Committee meeting on 16th

Mahendragarh-Narnaul News: जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक 16 को

Tue, 13 May 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 13 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
District Public Relations and Public Grievances Committee meeting on 16th
नारनौल। सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा 16 मई को पंचायत भवन में सुबह 11.30 बजे जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक लेंगे। इसमें पहले से निर्धारित 13 मामले सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। जिनका संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती ने दी। बताया कि कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) का दो, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के चार, अधीक्षक अभियंता नहर एवं जल सेवाएं विभाग का एक, पुलिस अधीक्षक के दो, जिला राजस्व अधिकारी नारनौल/ नायब तहसीलदार महेंद्रगढ़ का एक, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग नारनौल का एक, सहायक श्रम आयुक्त रेवाड़ी का एक व उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का एक मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव बचिनी का सरपंच ग्राम पंचायत, देवास का मुख्तार, करीरा का मानसिंह, गांव भगड़ाना की सरपंच व ग्राम पंचायत, खटोटी का मोतीलाल, मोड़ी का ओमप्रकाश, छितरोली की शर्मिला, फ्रेंडस कॉलोनी महेंद्रगढ़ का सुभाष गुप्ता, मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल का रोहतास कुमार व अन्य, मोहल्ला कोलियान वार्ड नंबर 15 नारनौल का रामबिलास यादव, उनिंदा का बलवान सिंह, निजामपुर का मुकेश कुमार, गांव सागरपुर का अनिल कुमार का मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed