फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District Legal Services Authority organized a mega camp

Mahendragarh-Narnaul News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेगा कैंप लगाया

Fri, 19 Apr 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
District Legal Services Authority organized a mega camp
नांगल चौधरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वीरवार को बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला कॉलेज नांगल चौधरी में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों ने अपनी स्टाल लगाकर अपने विभाग से संबंधित सेवाओं का लाभ दिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद के मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रक्तदान कैंप में 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीपी, शुगर व अन्य जांच की वह निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। सीजेएम ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर मेगा कैंप का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने सभी विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ताओं ने हेल्प डेस्क लगाया गया। इस पर नागरिकों के अधिकार तथा उनके कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई। वहीं वरिष्ठ नागरिक के विशेष अधिकारों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से संबंधित बुकलेट तथा पंपलेट भी वितरित की गई।
विज्ञापन

इन विभागों ने स्टाल लगाकर दी योजनाओं के बारे में जानकारी

स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस समिति, जिला शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सरल केंद्र, पंजाब नेशनल बैंक, जिला समाज कल्याण विभाग व जिला कल्याण विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने अपने विभाग से संबंधित स्टाल लगाकर योजनाओं का लाभ दिया। इस अवसर पर डीडीपीओ एचपी बंसल, महाविद्यालय प्राचार्या डा. अनीता तंवर, प्रोफेसर संतोष यादव, नांगल चौधरी बीडीपीओ नवदीप, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से उप अधीक्षक चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed