{"_id":"38a2ab1052e00bb550f741397dcf0530","slug":"disputes-beating-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में पिटाई उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद में पिटाई उपचार के दौरान मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
Updated Thu, 04 Sep 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नांगल सिरोही में मंगलवार रात आपसी विवाद में हुई मारपीट में जमीन पर गिरने से एक व्यक्ति को चोट लग गई और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपी था और कई दिन से गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिप रहा था। बुधवार को एसडीजेएम की देखरेख में चिकित्सकों ने उसका पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रात को ही आया था गांव
जांच अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि मृतक छेड़छाड़ के मामले में आरोपी था। छेड़छाड़ की घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिप रहा था। मंगलवार रात वह घटना के एक माह बाद नांगल सिरोही गांव में आया था। पता चला है कि वह नशे में था। उसका किसी बात को लेकर गांव में ग्रामीणों से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान वह नीचे जमीन पर गिर गया और चोट लग गई। सूचना मिलने पर रात 8.30 बजे एएसआई नीलम टीम के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
उन्होंने घायल को महेंद्रगढ़ के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे नारनौल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस उसे लेकर नारनौल अस्पताल पहुंची और रात 1.25 बजे भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसका उपचार आरंभ किया। रात 2.55 बजे उसकी मौत हो गई। बुधवार शाम एसडीजेएम डा. अशोक कुमार की देखरेख में तीन चिकित्सकों की टीम ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया। जांच अधिकारी का कहना था कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
छेड़छाड़ का लगा था आरोप
पुलिस को 2 अगस्त को दिए बयान में नांगल सिरोही की विधवा महिला (45) ने आरोप लगाया था कि 1 अगस्त की रात वह घर पर अकेली सो रही थी। रात 10 बजे गांव का ही महा सिंह घर में घुस आया। महा सिंह पेशे से टैक्सी ड्राइवर था। खटका सुनकर उसकी नींद खुली। महा सिंह उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसके हाथ का अंगुठा मुंह में दबाकर काट दिया और अंगुठा हाथ से अलग कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। पीड़ित का इलाज महेंद्रगढ़ और नारनौल के सामान्य अस्पताल में चला था। महिला की शिकायत पर आरोपी महा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।