फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Discussion with youth on education, employment and social issues

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं से शिक्षा, रोजगार व सामाजिक विषय पर की चर्चा

Sun, 23 Jun 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Discussion with youth on education, employment and social issues
फोटो संख्या:66-कनीना कार्यालय में बैठक करते बीएमडी क्लब के सदस्य--स्रोत-- स्वयं
कनीना। बीएमडी क्लब द्वारा कनीना स्थित कार्यालय में संयुक्त राष्ट्र के सत्रह सतत विकास के लक्ष्यों के बारे में समाज को जागरूक करने के लिए एक रोडमैप उद्देश्य पर बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनील राव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि योगेश आर्य रहे। कार्यक्रम संयोजक की भूमिका चेयरमैन लक्की राव सीगड़ा ने निभाई। बैठक में युवाओं से शिक्षा, रोजगार व सामाजिक विषयों पर चर्चा व विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी सुनील राव ने सतत विकास लक्ष्यों की अनिवार्यता पर बल देते हुए कहा की यदि हमारी महामारियां वैश्विक हैं तो उनके समाधान भी वैश्विक हैं। एक सफल सतत विकास एजेंडा के लिए सरकारों, निजी क्षेत्र और प्रबुद्ध समाज के बीच भागीदारी आवश्यक है। युवा सार्वभौमिकता के साथ इस वैश्विक एजेंडा पर कार्य करे। युवा निस्संदेह हमारे कल के लीडर हैं और हमारे सामूहिक भविष्य को आकार देने में उनकी एक महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्की सीगड़ा ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में संयुक्त राष्ट्र के सत्रह सतत विकास के लक्ष्यों को 2030 तक लागू करने में युवाओं द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही हैं। सतत विकास लक्ष्य के अंतर्गत गरीबी, भूखमरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, खुशहाली, शिक्षा, लैंगिक समानता, जल व स्वच्छता, ऊर्जा, आर्थिक वृद्धि, उत्कृष्ट कार्य, बुनियादी सुविधाएं सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में रवि राव भड़फ, मनेंद्र शर्मा, योगेश आर्य, कुनाल, सागर अरोड़ा, रिंकू यादव, रचना शर्मा, नवीन, राहुल, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed