फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Discrimination has not been removed by any party: Dr. Manish Yadav

भेदभाव को किसी भी पार्टी ने दूर नहीं किया : डॉ. मनीष यादव

Sat, 21 Sep 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 21 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Discrimination has not been removed by any party: Dr. Manish Yadav
महेंद्रगढ़। शहर की सब्जी मंडी में 22 सितंबर को आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित की जाने वाली जनसभा में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवत सिंह मान मुख्यातिथि होंगे। पार्टी के उम्मीदवार डॉ. मनीष यादव ने कहा कि चाहे भाजपा की सरकार रही हो या कांग्रेस की महेंद्रगढ़ क्षेत्र के साथ भेदभाव को किसी भी पार्टी ने दूर नहीं किया। क्षेत्र विकास के मामले में लगातार पिछड़ता जा रहा है। यहां की जनता ने 45 सालों से दो लोगों को सत्ता सौंपी थी, लेकिन कोई भी बड़ी परियोजना नहीं दे पाए।
विज्ञापन

गांव खैरोली में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की गारंटियां लोगों को समझ आ रही है। युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं। अब क्षेत्र की जनता ने मना बना लिया है कि काम की राजनीति करने वाले ईमानदार प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना है। आप पार्टी गरीब लोगों की पार्टी है, एक आम आदमी की पार्टी है। केजरीवाल की पांच गारंटी लागू करने का हमारा उद्देश्य है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही 24 घंटे निशुल्क बिजली दी जाएगी। पीने का साफ पानी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाली जाएगी। अच्छे अस्पताल, अच्छे स्कूल व शत प्रतिशत युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed