फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Directorate of Local Urban Bodies will make changes NDC portal in Haryana

Narnaul: NDC पोर्टल में स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय करेगा बदलाव, चार से पांच दिन में होगा अपडेट, पढ़ें रिपोर्ट

Thu, 16 Feb 2023 08:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Feb 2023 08:49 AM IST
सार

स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय की ओर से एनडीसी पोर्टल को एक बार फिर अपडेट किया जाएगा। ऐसे में 16 से 19 फरवरी तक एनडीसी पोर्टल बंद होने की उम्मीद है। हालांकि यह काम 15 फरवरी से ही होना था, लेकिन बुधवार को पोर्टल चालू रहा।

विज्ञापन
Directorate of Local Urban Bodies will make changes NDC portal in Haryana
web portal - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर परिषद, नगर पालिकाओं व निगमों में नई प्रॉपर्टी आईडी व ऑब्जेक्शन के लिए फाइल का मूवमेंट अब ऑनलाइन होगा जबकि इससे पहले सीएससी से ऑनलाइन आवेदन होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर 7 से 8 कर्मचारियों की ओर से फिजिकल वेरीफिकेेशन कर प्रोफार्मा पर हस्ताक्षर किए जाते थे, लेकिन अब प्रिंटआउट निकालने की बजाय संबंधित अधिकारियों के पास पोर्टल के जरिये फाइल का मूवमेंट होगा। फाइल आने पर संबंधित कर्मचारी की ओर से उस पर अपना विवरण या फिर कहे कमेंट कर आगे दूसरे स्टैप के लिए फारवर्ड किया जाएगा।

विज्ञापन


उसके बाद अगली कार्रवाई शुरू होगी। इससे तय समय में सभी कर्मचारियों को अपने-अपने कमेंट या विवरण देकर फाइल पास की जाएगी। अंत में ईओ या डीएमसी जिसके भी फाइनल स्तर उसे पास किया जाएगा। ऐसे में संबंधित कर्मचारियों को तय समय पर काम पूरा करना होगा और उनकी जवाबदेही भी रहेगी।
विज्ञापन


एनडीसी पोर्टल होगा अपडेट, नहीं होगा कोई काम
स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय की ओर से एनडीसी पोर्टल को एक बार फिर अपडेट किया जाएगा। ऐसे में 16 से 19 फरवरी तक एनडीसी पोर्टल बंद होने की उम्मीद है। हालांकि यह काम 15 फरवरी से ही होना था, लेकिन बुधवार को पोर्टल चालू रहा। अब 16 से यह अपडेट होने की उम्मीद है। पोर्टल अपडेट होने के चलते संपत्ति कर, नई प्रॉपर्टी के लिए आवेदन और ऑब्जेक्शन लगाने का काम नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में डर कहीं फिर डाटा न हो जाए मिसमैच एनडीसी पोर्टल के अपडेट होने का काम शुरू पर लोगों में एक डर भी है, वह दोबारा से रिकार्ड मिसमैच होने का है। पिछले साल भी विभाग ने दो बार एनडीसी पोर्टल को अपडेट किया गया था, जिसके बाद लोगों का रिकार्ड गायब हो गया था। यही नहीं जिन लोगों ने डिवलेपमेंट चार्ज, प्रॉपर्टी टैक्स भर दिया था, उनके खातों में राशि दोबारा पेंडिंग दिखानी शुरू कर दी थी। यही नहीं लोगों के नाम व प्रॉपर्टी एरिया में भी बदलाव कर दिया गया था।

नारनौल नगर परिषद में काम की स्थिति

  • प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए प्रतिदिन 100 से 125 लोग आते हैं।
  • प्रतिदिन 15 से 20 लोग आनलाइन ऑब्जेक्शन लगाते हैं।
  • एनडीसी लेने के लिए भी 20 से 25 लोग आते हैं।
  • नई प्रापर्टी आईडी के लिए भी 15 से 20 आवेदन आनलाइन लगते हैं।


प्रतिक्रिया
एनडीसी पोर्टल को विभाग ने अपडेट करना है। इसकी सूचना आ चुकी है। 19 फरवरी तक यह काम चलेगा। अपडेट होने के बाद नई प्रापर्टी आईडी व ऑब्जेक्शन की फाइल की मूवमेंट आनलाइन हो जाएगी। पहले प्रिंट आउट निकालकर सभी कर्मचारियों से ऑफलाइन वेरीफाई कराकर साइन कराने पड़ते थे। अब ऐसा नहीं होगा।, राकेश कुमार, टैक्स सुपरिंटेंडेंट, टैक्स ब्रांच, नगर परिषद, नारनौल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed