फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dilapidated roads in the wards will be repaired

Mahendragarh-Narnaul News: वार्डों में जर्जर हुईं सड़कें होंगी दुरुस्त

Fri, 24 Nov 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 24 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated roads in the wards will be repaired
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। शहर की सरकार बनने के करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद शहर में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इसको लेकर पार्षदों ने नारनौल नगर परिषद के डीएमसी का कार्यभार ग्रहण करने वाली एडीसी वैशाली सिंह से मुलाकात की। उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। डीएमसी ने पार्षदों को वार्डों की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
कार्यभार संभालने के बाद पार्षदों का एक दल वैशाली सिंह से मिला और उनका स्वागत किया। इसी दौरान पार्षदों ने उनके सम्मुख नगर की समस्याएं भी रखीं। नगर परिषद में अब तक हुई हर बैठक में पार्षदों ने बार-बार शहर में विकास कार्य शुरू करवाने की मांग रख चुके हैं लेकिन विकास कार्य शुरू नहीं हो रहे थे। डीएमसी ने कहा कि वार्डों में जर्जर सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो। डीएमसी से मिलने वालों में नगर परिषद के उपप्रधान संजय यादव, पार्षद मनोज सैनी, कपिल यादव, मोहनलाल शर्मा, मुकेश शर्मा, सिकंदर सैनी, पार्षद प्रतिनिधि धूप सिंह, सुमेर कांडा शामिल रहे।
विज्ञापन


शहर के हर वार्ड में करीब 20 से 25 सड़कें टूटी पड़ी हैं। सबसे अधिक बुरा हाल उन आठ गांवों का है, जिन्हें इस बार नगर परिषद में शामिल किया गया है। इन वार्डों में तो सड़कों की स्थिति काफी खराब है। अनेक रास्ते कच्चे हैं। इन रास्तों पर बड़े-बड़े गड्ढों में हमेशा पानी भरा रहता है। इसके अलावा सभी वार्डों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण अंधेरा भी छाया रहता है। कई वार्डों में कूड़ा उठान नहीं होने से गंदगी का आलम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के पैचवर्क के लिए अब तक मिले 3.5 लाख रुपये


पार्षदों का कहना है कि विकास के नाम पर उन्हें केवल एक बार पैचवर्क के लिए तीन लाख रुपये व पचास हजार रुपये ही मिले हैं, जिनका भी सभी वार्डों में काम पूरा नहीं हो पाया। पार्षदों ने बताया कि डीएमसी वैशाली सिंह ने उनको जल्द ही अप्रूवल कमेटी का गठन करके सभी वार्डों में 20-20 लाख रुपये के काम के जो टेंडर लगाए गए हैं उन पर काम शुरू करवाने का भी आश्वासन दिया है। पार्षदों ने डीएमसी को यह भी बताया कि अभी तक अप्रूवल कमेटी का गठन नहीं होने के कारण कोई भी ठेकेदार काम करने के लिए तैयार नहीं हो रहा है, उनके कमेटी में पैसे भी अटके पड़े हैं।



नवनिर्वाचित पार्षद को जल्द दिलाई जाएगी शपथ
डीएमसी वैशाली सिंह ने हाल ही में हुए वार्ड 16 के चुनाव में नवनिर्वाचित पार्षद को शपथ ग्रहण करवा कर एक सप्ताह के अंदर पार्षदों की बैठक बुलाकर विकास कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed