फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Difficulty in renewing driving license and making new ones

महेंद्रगढ़-नारनौल: ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने और नए बनवाने में हो रही परेशानी

Fri, 10 Feb 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 10 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Difficulty in renewing driving license and making new ones
सरल केंद्र पर कर्मचारी न बैठने से परेशान लोग एसडीएम से मिलने के लिए जाते हुए। संवाद
नारनौल।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में एक कर्मचारी के न बैठने के कारण सैकड़ों लोगों को पिछले तीन दिन से ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने व नए बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारी के सीट पर नहीं बैठने से परेशान अनेक लोग शुक्रवार को एसडीएम से मिलने के लिए भी गए, परन्तु किसी बैठक में व्यस्त होने के कारण एसडीएम से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। लघु सचिवालय में आए सतीश, टींकू, सचिन, आलोक, कपिल, अमन तथा अंकित ने बताया कि सरल केंद्र में एक कर्मचारी बैठता है, जो ड्राइविंग लाइसेंस की फाइल को केवल चेक करता है कि उसमें कोई कागज की कमी तो नहीं। उसके बाद फाइल के लिए टोकन कटता है, परन्तु वह कर्मचारी पिछले तीन दिनों से सीट पर नहीं बैठ रहा, जिस कारण उनकी फाइल जमा नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हम में से कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो रोहतक व दूर के गांवों से आए है। इस काम के लिए आज कोई दूसरी तो तीसरी बार आया है, लेकिन कर्मचारी के न मिलने से आज भी उन्हें बगैर काम करवाए वापस जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अब तीन दिन तो पहले कर्मचारी नहीं आया आगे दो दिन की छुट्टी हो गई। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को यह काम नहीं होता। इस कारण उनका काम दस दिन लेट हो गया। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अगर इन दिनों में काई कर्मचारी छुट्टी पर जाए तो किसी दूसरे कर्मचारी को बैठना चाहिए ताकि तीन दिन होने वाले इस काम में लोगों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed