{"_id":"5ac94f84fb633810316833e1757639dc","slug":"dhasa-border-and-malik-acedemy-in-super-4-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धासा बॉर्डर और मलिक एकेडमी सुपर-4 में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धासा बॉर्डर और मलिक एकेडमी सुपर-4 में
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sun, 31 Jan 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
बाबा जयराम दास क्रिकेट प्रतियोगिता के 11वें दिन रविवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच बीजेआरडी और धांसा बॉर्डर के मध्य खेला गया जिसमें धासा बॉर्डर ने विजयी हासिल की जबकि दूसरा मैच विद्याजैन एकेडमी दिल्ली तथा मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी दिल्ली के मध्य में खेला गया जिसमें मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी दिल्ली ने जीत दर्ज की। धासा बॉर्डर और मलिक एकेडमी दिल्ली सुपर-4 में पहुंच गई है। सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मुकाबला अजीत गुड़गांव और धासा बॉर्डर के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा सिरसा और मलिक एकेडमी दिल्ली के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को पहला मैच बीजेआरडी और धांसा बॉर्डर के मध्य खेला गया। बीजेआरडी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। जिसमेें धांसा बॉर्डर ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 184 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। धांसा बार्डऱ की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहन राठी ने 39 गेंदों में 54 रन बनाए जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल है। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीजेआरडीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 40 रन पर उसके 4 खिलाड़ी पैवेलियन लौट चुके थे। लेकिन बाद में खिलाड़ियों को पारी को संभाला का प्रयास किया लेकिन ृ20 ओवर में 101 रन बनाकर आल आउट हो गई। बीजेआरडी की तरफ से अनिल ने 47 गेंदों में 45 रन बनाए।
विज्ञापन
वहीं दूसरा मुकाबला विद्या जैन एकेडमी दिल्ली और मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली के बीच हुआ। इस मुकाबले में विद्या जैन एकेडमी के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। विद्याजैन की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 134 रन बनाए। जिसमें नमन ने 26 गेंदों में 27 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली की टीम को जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। मलिक टीम को आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर विजय हासिल हुई।
विज्ञापन
रणजी खिलाड़ी अभिनव बाली ने मलिक एकेडमी की ओर से शानदार पारी खेली। उसने 38 गेंदों में 51 रन बनाए जिसमें पांच चौके व तीन छक्के शामिल थे। इसके अलावा तथा चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट भी लिए। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।