फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Development works worth crore launched in four villages of Narnaul

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल के चार गांवों में 3.11 करोड़ के विकास कार्य शुरू

Mon, 05 Oct 2026 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Development works worth crore launched in four villages of Narnaul
फोटो 9गांव हुडीना में विकास कार्य का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते विधायक ओमप्रकाश यादव।स्रोत:
नारनौल। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने रविवार को चार गांवों का दौरा किया। उन्होंने हुड़ीना, रामपुरा, मेई और फैजाबाद में करीब 3.11 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हुड़ीना में 1.24 करोड़ रुपये, रामपुरा में 60 लाख, मेई में 75 लाख और फैजाबाद में 52 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू किए गए। विधायक ने कहा कि गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। इसी दिशा में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और प्रदेश के अन्य विधायकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक भूमिका के साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी काम करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed