फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   development, dc gives clearence, mahendragarh

डीसी ने नपा के 10.37 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

Sun, 09 Aug 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
development, dc gives clearence, mahendragarh
महेंद्रगढ़। आखिर 54 दिन बाद नगरपालिका के 10.37 करोड़ रुपये बजट की मंजूरी मिल गई है। उपायुक्त आरके सिंह ने स्पेशल पावर 247 का प्रयोग कर इस बजट की मंजूरी दी है। इस संबंध में उपायुक्त ने सचिव से टिप्पणी मांगी थी। सचिव ने 7 अगस्त को उपायुक्त को लिखे पत्र में नपा की स्थिति से अवगत करवाया था। इसके बाद उपायुक्त ने 8 अगस्त को बजट को मंजूरी दी।
विज्ञापन

नगरपालिका महेंद्रगढ़ की बजट बैठक 15 जून 2020 को आयोजित की गई थी। इसमें शामिल 16 पार्षदों में से 12 ने अपनी सहमति जताई थी। नपा चेयरपर्सन सहित चार पार्षद ही बजट बैठक के पक्ष में थे। बैठक में नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग ने 10.37 करोड़ रुपये का बजट रखा था। जिसमें 9.13 करोड़ रुपये विभिन्न मदों पर तय किए जाने थे। इस बैठक में दो मनोनीत पार्षदों सहित 12 पार्षदों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद विरोधी पार्षदों ने बैठक को लेकर उपायुक्त को लिखित में शिकायत भी दी। जिस कारण बजट रुक गया था। इस कारण पेट्रोल पंप संचालक ने नपा गाड़ियों को डीजल-पेट्रोल देने से मना कर दिया। जुलाई में नगरपालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। 22 जुलाई को उपायुक्त आरके सिंह को नपा कार्यालय में आना पड़ा था। उन्होंने कर्मचारियों को दो दिन में वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया था। गाड़ियों में डीजल डलवाने की व्यवस्था भी करवाई थी। 7 जुलाई को नगर पालिका की सफाई गाड़ियों के चालकों ने डीसी के आश्वासन के 15 दिन बाद भी वेतन नहीं मिलने पर दोबारा से काम बंद कर दिया था। उपायुक्त ने नपा सचिव की रिपोर्ट के बाद अधिनियम 1973 की धारा 247 का प्रयोग कर 10.37 करोड़ आय तथा 8.58 करोड़ रुपये व्यय का बजट अनुमोदित किया।
विज्ञापन

सचिव को एक सप्ताह में सौंपनी होगी रिपोर्ट
उपायुक्त ने बजट अनुमोदित पत्र में सचिव को हर प्रकार की गतिविधि की साप्ताहिक रिपोर्ट एसडीएम को सौंपे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्ट्रीट लाइट की राशि 25 लाख रुपये से घटाकर 20 लाख रुपये तथा विकास कार्य (संख्या-16) राशि 50 लाख को हटाया जाए। उपायुक्त ने कहा कि शहर के विकास कार्य सरकार से मिलने वाली अनुदान राशि से करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हमने नपा सचिव से एक रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट के बाद अधिनियम 1973 की धारा 247 का प्रयोग कर लगभग 10.37 करोड़ आय तथा लगभग 8.58 करोड़ का बजट पास कर दिया है। इस संबंध में सचिव को कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं।
- आरके सिंह, उपायुक्त, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed