{"_id":"66f05d80187e73c5be054e48","slug":"desire-to-improve-the-future-present-is-deteriorating-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112251-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भविष्य संवारने का अरमान, बिगड़ रहा वर्तमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भविष्य संवारने का अरमान, बिगड़ रहा वर्तमान
Sun, 22 Sep 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
वेदप्रकाश शर्मा
महेंद्रगढ़। वर्ष 1947 से पहले बने डाकघर को लघु सचिवालय में शिफ्ट करने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे ज्यादा परेशानी विभाग की बचत योजना के लिए राशि जमा करवाने वाले लोगों को हो रही है। भविष्य संवारने के अरमान के साथ लोग योजनाओं से जुड़े, किंतु मौजूदा स्थिति में तो वर्तमान बिगड़ता प्रतीत हो रहा है।
समाजसेवी रामनिवास पाटौदा, ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश वैद्य, सुनील, नरेन सैनी ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले डाकघर को लघु सचिवालय में शिफ्ट किया गया था। अब लोगों को 10 रुपये की डाक टिकट, पोस्टल ऑर्डर, रजिस्टरी, डाकघर में पैसे जमा करवाने के लिए 20 रुपये खर्च कर 3 किलोमीटर की दूर जाना पड़ता है। 10 रुपये के पोस्टल आर्डर के लिए लोग अपने ऑटो से या अपने वाहन से जाते हैं। वाहन पार्किंग के लिए 10 रुपये चुकाने पड़ते हैं। ऐसी अवस्था में समय और धन की बर्बादी होती है। पुराना डाकघर चहारदीवारी तो कर दी गई लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। अब चहारदीवारी के अंदर खरपतवार खड़ी हुई है। डाकघर को पुरानी जगह पर नया भवन बनाया जाए ताकि लोगो को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
यह बोले शहरवासी
पहले डाकघर सब्जी मंडी के पास बना हुआ था। करीब 10 वर्ष पहले इसको लघु सचिवालय में ले जा गया था। इसके कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिनके पास वाहन नहीं है उन्हें 3 किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। अपने वाहन से जाएं या ऑटो से 20 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
- महाबीर प्रसाद शर्मा, मोहल्ला खोजावाड़ा
सरकार की ओर से पुराने डाकघर के चारों ओर चहारदीवारी तो बना दी है लेकिन भवन नहीं बन पाया है। सरकार को चाहिए कि शीघ्र ही पुराने डाक में भवन बनाया जाए ताकि लोगो के समय व धन कर बर्बादी ना हो।
- सीताराम सैनी, शंकर कॉलाेनी
मजबूरीवश 10 रुपये के पोस्टल आर्डर के लिए 3 किलोमीटर जाना पड़ रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। पोस्ट आर्डर के लिए 10 रुपये ऑटो व 10 रुपये पार्किंग वाले को देने पड़ रहे हैं।
- रामनिवास, मोहल्ला सैनीपुरा
पुराने डाकघर की देख रेख में लोग सुबह और शाम को कूड़ा डालकर चले जाते है। पुराने डाकघर में नया भवन जाएगा तो कूडे़ से निजात मिल जाएगी और लोग कूड़ा भी नहीं डालेगे।
- मुन्नालाल, 11 हट्टा बाजार
पुराने डाकघर को लेकर कोरोना काल से पहले पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आचार संहिता हटने के बाद डाक विभाग के उच्च अधिकारियों को फिर पत्र भेजा जाएगा। इसको लेकर शीघ्र कार्रवाई जाएगी।
-जिले सिंह, उप डाकपाल, महेंद्रगढ़।