{"_id":"65f9d1b9892dd6ebf90edb16","slug":"deputy-commissioner-monica-gupta-inspected-the-polling-stations-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108244-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
Tue, 19 Mar 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55-गांव बुचौली मतदाता बूथ केंद्र का निरीक्षण करती उपायुक्त मोनिका गुप्ता--स्रोत-- ए
महेंद्रगढ़। लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मंगलवार को जिला के विभिन्न गांवों में पहुंचकर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने गांव बूचौली, बेरी, भांडोर व नांगल सिरोही में मतदान केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बूथ पर सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बूथ पर पर्याप्त मात्रा में रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए। जहां रैंप नहीं बने हैं वहां पर तुरंत प्रभाव से रैंप बनवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि मतदान के लिए बुजुर्गों और विकलांगों की सहायता के लिए संबंधित बीएलओ की देखरेख में वॉलिंटियर मौजूद रहेंगे। उन्होंने पूरे स्कूल प्रांगण की अच्छी तरह से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार, तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र कुमार, मुकेश रीडर, पीए सुनील कुमार भी मौजूद रहे।