फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dentue's cub mixed in the hills of village Daukhera

गांव दौखेरा की पहाड़ियों में मिला देंतुए का शावक

Sat, 01 Jan 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dentue's cub mixed in the hills of village Daukhera
गांव दौखेरा में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया तेंदुए का बच्चा। संवाद - फोटो : Narnol
गांव दौखेरा की पहाड़ियों में शुक्रवार देर शाम को ग्रामीणों ने तीन माह के तेंदुए के बच्चे को पकड़ा है। सूचना मिलने के बाद वाइल्ड लाइफ की टीम पहुंची और और उसे रोहतक जू घर में भिजवा दिया। वहीं टीम ने माता तेंदुआ को पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी कर दिया है।
विज्ञापन

गांव दौखेरा के कुछ ग्रामीण शुक्रवार को शाम 7 बजे पहाड़ी के पास से आ रहे थे। उन्होंने जंगली जानवर के छोटे बच्चे को देखा। जिसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से छोटे शावक को पकड़ कर वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के रेंज अधिकारी रजनीश यादव ने वाइल्ड लाइफ विभाग को सूचित किया। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने शावक की जांच की तो वह मादा तेंदुआ निकला, जिसके बाद रोहतक वन्य प्राणी विभाग को सूचित कर शावक को रोहतक के जू में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

मादा तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में भय:
मादा तेंदुए का शावक आबादी के साथ लगती पहाड़ियों में मिलने से ग्रामीणों में डर है। ग्रामीणों को डर है कि अगर तेंदुए का छोटा शावक मिला है तो मादा तेंदुआ भी आसपास ही होगी। उन्होंने विभाग से पहाड़ी में सर्च अभियान चलाकर मादा तेंदुए का पता लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम 7 बजे दौखेरा की पहाड़ियों में बिल्ली जैसा दिखने वाला छोटा शावक होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंच वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक को पकड़ कर अच्छे से जांच पड़ताल की तो वह मादा तेंदुआ का निकला। जिसको रोहतक जू में भिजवा दिया गया है। -रजनीश यादव, रेंज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed