फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demonstration against university asministration

विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 07 Sep 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against university asministration
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांगों को लेकर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के वाइस चांसलर के नाम राजकीय महाविद्यालय नारनौल के कार्यवाहक प्राचार्य जगमेश जाखड़ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

छात्र नेता मोहित वर्मा ने बताया कि समय समय पर विद्यार्थियों की समस्याओं को हल करने के लिए अभाविप संघर्ष करता रहा है। हाल ही में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी तृतीय व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया है जिसमें बहुत सी अनियमितताएं देखने को मिली है। उदाहरण स्वरूप देखा गया है कि अधिकतर विद्यार्थियों को एक जैसे नंबर सीरीज में दे दिए गए है व बहुत से विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया है। बार-बार मांग करने के बाद भी विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ऐसी अनियमितताओं को ठीक नहीं कर रही है। ऐसा करके विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है इसलिए विद्यार्थी परिषद मांग करता है कि सभी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की दोबारा जांच की जाए एवं लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों अनिल, सुरेंद्र, मोहित, दीपक, दुष्यंत, राहुल, विशाल, मनोज, संदीप, उमेश, दुष्यंत, देवेन, गोपाल, लक्ष्य, हिमांशु, विपुल व मनीष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed