फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demonstration against rising prices of petrol and diesel

पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 04 Apr 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against rising prices of petrol and diesel
नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद अन्य खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों के विरोध में अध्यक्ष महावीर सलामपुरा की अध्यक्षता में निजामपुर में सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि आज महंगाई आसमान छू रही है। गरीब आदमी की कमर टूट रही है। उत्तर प्रदेश में चुनाव होते ही 22 मार्च से आज तक डीजल पेट्रोल की कीमतों में 10 बार बढ़ चुकी है। पेट्रोल 103 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर हो गया है। एक गरीब मजदूर रोटी रोजी के लिए मोटरसाइकिल से 15 से 20 किलोमीटर मजदूरी के लिए जाता है। ऐसे में आधी मजदूरी तो पेट्रोल में खर्च हो जाएगी। किसानों अपनी खेती बाड़ी के लिए ट्रैक्टर चलाता है। उसमें भी डीजल की जरूरत होती है लेकिन वह भी महंगा हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम हो रही है, लेकिन सरकार तेल के भाव प्रतिदिन बढ़ा रही है। क्षेत्र में किसानों की फसल को हवा ने नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने सरकार से पेट्रोल, डीजल, खाद, गैस, खाद, लोहा के बनाए हुए दाम वापस करें अन्यथा आम जनमानस मजबूर होकर सड़क पर आएंगे। विरोध प्रदर्शन में पूर्व सरपंच मुलचंद, देश राम, पूर्व सरपंच, रघुवीर, लीलाराम, मुख्तियार, धर्मवीर, शिव शर्मा, सचिन कुमार, विकास, शैतान सिंह, राहुल व सतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed