{"_id":"62152b7a55a0e71d7d6344c6","slug":"demand-to-stop-the-construction-of-illegal-wall-being-built-in-dohan-river-and-release-water-in-the-river-narnol-news-rtk639192435","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहान नदी में बनाई जा रही अवैध दीवार का निर्माण बंद करवाने और नदी में पानी छोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहान नदी में बनाई जा रही अवैध दीवार का निर्माण बंद करवाने और नदी में पानी छोड़ने की मांग
विज्ञापन
दोहान नदी में अवैध दीवार के निर्माण को रुकवाने की मांग लेकर लघु सचिवालय में उपायुक्त श्यामलाल पू
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार वर्ष पूर्व महेंद्रगढ़ क्षेत्र के भूमिगत जल स्तर को सुधारने के लिए दोहान नदी में पानी छोड़ने की योजना सरकार द्वारा बनाई गई थी। योजना के तहत दोहान नदी में पानी छोड़ना शुरू कर दिया था। लेकिन गांव डेरोली अहीर के पास अवैध रूप से दीवार का निर्माण करके पानी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इस दीवार को तुड़वाने व दोहान नदी में नियमित पानी छोड़ने की मांग को लेकर 23 गांवों के ग्रामीणों ने एक घंटे का धरना देकर उपायुक्त से निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की। गांव डेरोली जाट, नानगवास, कोथल कलां, कोथल खुर्द, बेरी, भांडोर ऊंची, भांडोर नीची, जासावास, देवास, देवनगर, डुलाना, माजरा खुर्द, माजरा कला, सिसोठ, भगड़ाना, बुंदेबाज नगर, लावन, पाली, आकोदा, बसई सहित अन्य गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे। उपायुक्त ने मौके पर आकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एसडीएम दिनेश कुमार मौके पर जाकर देखकर आगे की कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। आवश्वास के बाद ग्रामीण मांग पत्र सौंपकर चले गए।
ग्रामीणों ने बताया कि साल 2018 में मुख्यमंत्री द्वारा दक्षिण हरियाणा की दोहान नदी में गांव डेरोली अहीर से ओवरफ्लो का पानी उतरवाकर विभिन्न गावों होते हुए गांव बसई तक पानी भेजकर सभी गांवों में जलस्तर बढ़ाने का प्रयास शुरू किया था। लेकिन अब गांव डेरोली अहीर के लोग इस नदी में अवैध निर्माण करके पानी को रोक रहे है। यह दीवार बनने से दोहान नदी में पानी न आकर दूसरी तरफ गांव कुकसी की तरफ पानी जा रहा है जिसके कारण 23 गांव इस पानी से वंचित रह जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में भूमिगत जल स्तर वृद्धि के लिए सरकार की इस योजना का लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिलेगा।
ग्रामीणों ने कहा कि इस अवैध दीवार का निर्माण रोका जाए तथा पानी को पुन: सुचारु रूप से दोहान नदी में शुरू कराया जाए। वहीं गांव डेरोली अहीर के जोहड़ में पानी भरने के लिए दीवार की बजाय पाइप लाइन से जोड़ा जाए ताकि अन्य गांव इस पानी से वंचित न रहें। इस मौके पर गांव कोथल खुर्द के निवर्तमान सरपंच परमजीत, डुलाना निवर्तमान सरपंच प्रतिनिध परमजीत, विनोद तंवर पाली, पवन खैरवाल, सुरेंद्र सिंह, अनुप सिंह, मामनराम, रोहताश, विनोद कुमार, यशपाल, राजेंद्र, धर्मबीर, बदलुराम, विनय, संदीप सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।