फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to solve the problems of the city, submitted memorandum

शहर की समस्याओं के लेकर राज्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 31 Aug 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demand to solve the problems of the city, submitted memorandum
नारनौल। सचेत नागरिक मंच नारनौल ने शहर की समस्याओं को लेकर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव की अनुपस्थिति में उनके पीए को ज्ञापन सौंपा। जिसमें शहर की समस्याओं पर ध्यान देकर उनका समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि शहर के लगभग हर हिस्से में सीवरेज पिछले कई दिनों से ओवरफ्लो है। मोहल्ला गुदड़ी में अंडरपास के गेट के पास पिछले तीन-चार दिन से सीवर का पानी जमा है। जनता को गंदे पानी में से ही गुजारना पड़ रहा है। जिससे बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है, लेकिन प्रशासन व संबंधित विभाग सोया पड़ा है।
विज्ञापन

छलक नाले के निर्माण में भी भारी अनियमितताएं हैं। पानी के प्राकृतिक बहाव की दिशा को बदला जा रहा है तथा प्रभावी लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसका नतीजा यह है कि पिछले दिनों बारिश में पंचमुखी हनुमान मंदिर तक तीन चार फीट पानी भर गया था। शहर के एकमात्र नागरिक अस्पताल में आने-जाने के रास्ते कई महीनों से उबड़ खाबड़ बने हुए हैं। जिसके कारण आने जाने वाले मरीजों तथा आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस अवसर पर मंच के सचिव विजेंद्र सिंह, एडवोकेट ऋषि, मूलचंद, दलसिंह व संजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed