{"_id":"623e03db0718dd598c4c610f","slug":"demand-to-set-up-temporary-fire-station-in-satnali-narnol-news-rtk642059217","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतनाली में अस्थायी दमकल केंद्र स्थापित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतनाली में अस्थायी दमकल केंद्र स्थापित करने की मांग
विज्ञापन
सतनाली में दमकल केंद्र नहीं होने के कारण आग लगने पर जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचती है तब तक भारी नुकसान हो चुका होता है। क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से दमकल केंद्र खोलने की मांग की जा रही है। इसको लेकर मंत्रियों तक आवाज उठाई गई है, लेकिन किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली। क्षेत्र में आग लगने पर दादरी, महेंद्रगढ़ से दमकल की गाड़ियां आती हैं। सतनाली से दादरी लगभग 50 किलोमीटर और महेंद्रगढ़ 25 किलोमीटर दूर है। दोनों स्थान से गाड़ियों को पहुंचने में काफी समय लगता है। क्षेत्रवासियों ने दमकल केंद्र स्थापित करने की मांग की है।
बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व खंड के गांव माधोगढ़ गोशाला में आग लगने पर ट्राला, ट्रैक्टर, लोडर सहित लाखों रुपये का तूड़ा जल गया था। सतनाली के एक किसान के खेत में फसल जलकर राख हो गई थी। क्षेत्र में दमकल केंद्र होने से आग के कारण होने वाले नुकसान से लोगों को बचाया जा सकता है। लोगों की मांग है कि दमकल केंद्र स्थापित करने तक फसली सीजन के दौरान दो दमकल की गाड़ियां सतनाली पंचायत घर, अनाज मंडी में 24 घंटे तैनात की जाएं।
सतनाली के तहत तीन दर्ज से अधिक गांव
समाजसेवी भान सिंह शेखावत ने बताया कि सतनाली क्षेत्र के तहत तीन दर्जन से अधिक गांव आते हैं। आग लगने पर काफी नुकसान हो जाता है क्योंकि सतनाली में दमकल केंद्र नहीं है। सरकार, प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द दमकल केंद्र स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
सतनाली में दमकल केंद्र होना अति आवश्यक
समाजसेवी सवाई सिंह राठौड़ ने कहा कि सतनाली में दमकल केंद्र होना आवश्यक है, क्योंकि सतनाली राजस्थान की सीमा पर बसा हुआ कस्बा है। ऐसे में यहां दमकल केंद्र स्थापित होने से न केवल क्षेत्र बल्कि सीमावर्ती राजस्थान सहित भिवानी व दादरी जिले के लोगों को फायदा होगा।
सतनाली पंचायत दमकल केंद्र के लिए जगह देने के लिए तैयार
होशियार सिंह शेखावत ने बताया कि सतनाली में दमकल केंद्र स्थापित करने के बारे में कई बार सरकार और प्रशासन से मांग की गई है। यदि सतनाली में दमकल केंद्र स्थापित किया जाता है तो पंचायत उसके लिए जगह देने के लिए तैयार है।