फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to install unreserved coaches in trains

गाड़ियों में अनारक्षित कोच लगाने की मांग

Sun, 06 Mar 2022 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Demand to install unreserved coaches in trains
महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रैन। संवाद - फोटो : Narnol
यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे की की ओर से 97 यात्री गाड़ियों में 11 मार्च से अनारक्षित कोच लगाने की तयैारी है, लेकिन जयपुर जोन की गाड़ी संख्या 14727-28 श्रीगंगानगर वाया महेंद्रगढ़ तिलक ब्रिज दिल्ली में यह सुविधा नहीं दी जा रही है। इससे क्षेत्र के यात्रियों में जयपुर रेलवे जोन के खिलाफ रोष पाया जा रहा है। दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि जयपुर जोन में बैठे अधिकारी महेंद्रगढ़ क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि बीकानेर मंडल द्वारा इस गाड़ी में अनारक्षित कोच लगाने और मासिक टिकट सुविधा के लिए कई बार पत्र लिखा, लेकिन अधिकारी महेंद्रगढ़ के साथ भेदभाव कर रहे हैं । अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पहले ही इस रूट की छह गाड़ियां, जो दिल्ली वाया महेंद्रगढ़-सादलपुर-हिसार, हिसार वाया महेंद्रगढ़-रेवाड़ी-दिल्ली, रेवाड़ी वाया-महेंद्रगढ़-हिसार, हिसार-वाया महेंद्रगढ़-रेवाड़ी, रेवाड़ी वाया महेंद्रगढ़-सीकर, सीकर वाया महेंद्रगढ़-रेवाड़ी आवागमन करती थी, लेकिन मार्च 2020 में कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान इन ट्रेनों को बंद कर दिया गया और अभी तक नहीं चलाया गया।
विज्ञापन

पाटोदा ने बताया कि सीकर-रेवाड़ी पैसेंजर गाड़ी लोहारू तक आती है। यह गाड़ी दिनभर लोहारू स्टेशन पर खड़ी रहती है और शाम को अपने पुराने समय पर जयपुर जाती है। इस गाड़ी का रेवाड़ी तक विस्तार किया जाए तो दक्षिण हरियाणा के लोगों को जयपुर के लिए दिन के समय रेल सेवा मिल सकती है। रेलवे बोर्ड नई दिल्ली द्वारा 28 फरवरी को एक अधिसूचना जारी कर अनारक्षित से आरक्षित की गई गाड़ियों को फिर से अनारक्षित करने का आदेश जारी किया था। देशभर में ट्रेन के टिकट खिड़की से मिल रहे हैं, लेकिन जयपुर जोन के तहत आने वाले महेंद्रगढ़ स्टेशन पर यह सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed