फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand of Particularly bus stopage on NH-11

मिर्जापुर-बाछौद के ग्रामीणों ने बसों के ठहराव की मांग की

Wed, 28 Jul 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand of Particularly bus stopage on NH-11
गांव मिर्जापुर-बाछौद व आसपास के गांवों के ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने बाछौद में बन रहे एनएच-11 पर सरकारी बसों के स्थायी ठहराव की मांग की। उन्होंने इसे लेकर रोडवेज विभाग के महाप्रबंधक नवीन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि रोडवेज बसों का ठहराव नहीं होने से स्कूल, कॉलेज और शहर जाने वाले लोगों व विद्यार्थियों को समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। जोगेंद्र दहिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। महाप्रबंधक ने कहा कि जब तक एनएच-11 पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हो जाता तब तक गांव मिर्जापुर-बाछौद के ग्रामीणों के द्वारा बताए गए एक निश्चित स्थान पर परिवहन बसों का ठहराव किया जाएगा। हाइवे का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद लोकल रुट की बसों का आवागमन गांव मिर्जापुर-बाछौद के पुराने बस स्टैंड से ही होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अभिषेक, मनीष, दिपेश, संदीप, नवीन, जतिन, राहुल व निशांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed