फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for urea increased, farmers queued up outside shops throughout the day

Mahendragarh-Narnaul News: यूरिया की बढ़ी मांग, दुकानों के बाहर दिनभर लगी रही किसानों की कतार

Mon, 14 Jul 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 14 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Demand for urea increased, farmers queued up outside shops throughout the day
फोटो 9नांगल चौधरी में रविवार को यूरिया खरीदने के लिए के लिए एक दुकान के बाहर लगी किसानों की कता
नारनौल/नांगल चौधरी। जिले में अपेक्षाकृत अच्छी बारिश होने से यूरिया की मांग बढ़ गई है। इसी को देखते हुए रविवार को नांगल चौधरी, नांगल दर्गु और महरमपुर आदि में दुकानों पर यूरिया वितरित की गई।
विज्ञापन

यूरिया लेने के लिए पूरे दिन केंद्रों के बाहर किसानों की कतार लगी रही। वहीं सोमवार को जिले की चारों कोऑपरेटिव सोसाइटी पर यूरिया वितरित की जाएगी। नारनौल कोऑपरेटिव सोसाइटी पर करीब एक हजार बैग यूरिया की आ चुकी है, जो सोमवार से वितरित की जाएगी। क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से यूरिया के लिए किसान खाद-बीज की दुकानों पर चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को जैसे ही यूरिया उपलब्ध होने की खबर फैली, किसानों की भारी भीड़ दुकानों पर उमड़ पड़ी, लेकिन कुछ स्थानों पर किसानों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। खरीफ फसल के लिए खाद की जरूरत के चलते किसान परेशान और चिंतित थे। यूरिया मिलने से किसान गदगद हो गए। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि यूरिया की आपूर्ति बढ़ाई जाए। वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि खेती किसान की रीढ़ होती है। यदि समय पर खाद नहीं मिली तो इसका असर न सिर्फ फसल बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। अभी बाजार और सहकारी समितियों में मांग के अनुसार यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रही था। इससे किसानों में भारी रोष देखा जा रहा था। किसान लगातार दुकानों और केंद्रों के चक्कर काट रहे थे। उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। क्षेत्र में यूरिया पहुंचने पर किसानों ने राहत की सांस ली है।
अब जिले में यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसानों को ही यूरिया मिलेगी। इससे जितनी एकड़ का रजिस्ट्रेशन करवाया है, उसी हिसाब से किसान को खाद मिलेगी।
कृषि विभाग के ब्लॉक अधिकारी डाॅ. हरीश यादव ने बताया कि नांगल चौधरी में चार स्थानों पर खाद पहुंची है। खातौली जाट में 300 बैग, मंढाणा में 500 बैग, नांगल दर्गु में 350 बैग और नांगल चौधरी कसाणा फर्म पर 1100 बैग खाद के पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि प्रति किसान को आधार वेरिफिकेशन के बाद 5 कट्टे दिए जा रहे थे, लेकिन ज्यादा भीड़ होने के कारण हर किसान को 3 बैग दिए गए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में यूरिया की कोई कमी नहीं हैं। बता दें कि एक बैग में 45 किलो खाद होती है।

इंसेट


कृषि विभाग के कर्मचारी हर केंद्र पर रहे मौजूद

रविवार को खाद किसानों को आसानी से मिल सके, इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में रहे। इतना ही नहीं प्रत्येक दुकान पर एक कर्मचारी मौजूद रहा। इससे किसानों को जरूरत के हिसाब से यूरिया मिल सकी। वहीं क्यूसीआई डाॅ. संजय यादव ने बताया कि किसानों को यूरिया के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सोमवार को जिले की चारों कोऑपरेटिव सोसाइटी पर भी यूरिया वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed