फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for release of exam results, memorandum submitted

आईजीयू ने शीघ्र परिणाम जारी नहीं किया जो अभाविप करेगा आंदोलन, ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग

Tue, 19 Oct 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demand for release of exam results, memorandum submitted
एसडीएम दिनेश कुमार को ज्ञापन सौपती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता- - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने आईजीयू द्वारा प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम जारी करने की मांग को लेकर वीसी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पीजी कक्षाओं में प्रवेश को लेकर हो रही परेशानियों को लेकर एसडीएम दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर समाधान की गुहार लगाई है। विद्यार्थियों ने बताया कि शीघ्र परिणाम जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

अभाविप की जिला प्रमुख मोनिका चौहान ने बताया कि आईजीयू मीरपुर द्वारा प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। विद्यार्थियों को पीजी कोर्स में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। तय समय में परिणाम जारी नहीं किया तो विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले पाएंगे। जिला संयोजिका आरती राजपूत ने बताया अभी मर्सी चांस के जो एग्जाम चल रहे हैं पांचवें सेमेस्टर के उनका भी रिजल्ट इसी सप्ताह में निकाला जाए जिससे अपने पीजी कोर्स में फॉर्म अप्लाई कर सके। इस अवसर पर मुस्कान, पायल, गुंजन, आंचल, ज्योति खन्ना, वर्षा, सरगम, निकिता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed